Home » Foreign Affairs » भारत-ब्रिटेन गृह मामलों की छठी वार्ता, सुरक्षा सहयोग और खालिस्तान मुद्दे पर अहम चर्चा

भारत-ब्रिटेन गृह मामलों की छठी वार्ता, सुरक्षा सहयोग और खालिस्तान मुद्दे पर अहम चर्चा

Spread the love

External affairs: भारत और ब्रिटेन के बीच गृह मामलों पर छठी उच्च स्तरीय वार्ता (HAD) आज राजधानी दिल्ली में आयोजित हुई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीमा प्रबंधन सचिव राजेंद्र कुमार ने किया, जबकि ब्रिटेन की ओर से गृह कार्यालय के द्वितीय स्थायी सचिव साइमन रिडले ने कमान संभाली। बैठक में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे।

किन मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान दोनों देशों ने मौजूदा सहयोग की समीक्षा की और भविष्य में इसे और मजबूत करने पर विस्तार से बातचीत की। खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों की गतिविधियों और ब्रिटेन में सक्रिय भारत विरोधी समूहों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

External affairs: सुरक्षा और कानून प्रवर्तन पर जोर

मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध प्रवासन, आपराधिक न्याय प्रणाली, कानून प्रवर्तन सहयोग और साइबर सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर भी चर्चा हुई। आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

भारत ने उठाई सुरक्षा चिंताएं

External affairs: भारत ने ब्रिटेन में भारतीय गणमान्य व्यक्तियों और राजनयिक मिशनों की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर अपनी चिंता स्पष्ट रूप से रखी। बैठक का समापन सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने तथा द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने की सहमति के साथ हुआ।

 

ये भी पढ़े: पिता ने 13 साल के बेटे की दरांती से हत्या कर खुद भी दी जान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments