यूपी में सनकी कातिल का एनकाउंटर, 26 घंटे में ट्रेन और अस्पताल में 3 लोगों को मारी गोली
चंदौली और वाराणसी में 26 घंटे के भीतर ट्रेन और अस्पताल में तीन लोगों की हत्या करने वाला गुरप्रीत सिंह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। आरोपी ने सभी हत्याएं एक जैसे तरीके से की थीं। पूछताछ में उसने अपने जुर्म कबूल किए थे।