उत्तराखंड में यूसीसी को एक साल, निजता को लेकर एक भी शिकायत नहीं
उत्तराखंड में 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हुए एक साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता को लेकर शुरुआत में कुछ लोगों ने नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश की थी, लेकिन एक साल के सफल क्रियान्वयन ने उन सभी आशंकाओं को गलत साबित कर दिया है।