नौहझील में बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने दो बदमाश दबोचे
नौहझील पुलिस ने वाहन बैटरी चोरी के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी बाल अपचारी पाया गया। पुलिस ने चोरी की गई बैटरियां और वारदात में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी बरामद किए हैं।