बालासोर में दर्दनाक हादसा, अंगीठी में गिरने से दो महीने का बच्चा गंभीर रूप से झुलसा

ओडिशा के बालासोर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जलेश्वर थाना क्षेत्र के चालंती गांव में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी एक परिवार के लिए बड़ी त्रासदी बन गई। परिजन बच्चे को तुरंत बस्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बालासोर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

र्दियों की गर्माहट बन सकती है मौत की चिंगारी, अंगीठी और CO गैस जानलेवा, साइलेंट किलर का खतरा

सर्दियों की अंगीठी बन सकती है जानलेवा

सर्दियों में लोग ठंड से बचने के लिए अक्सर बंद कमरे में अंगीठी जलाते हैं। लेकिन इससे कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) गैस बन सकती है, जो अदृश्य और बिना गंध वाली होती है। यह गैस खून में ऑक्सीजन के प्रवाह को रोकती है और गंभीर मामलों में मौत का कारण बन सकती है।