Home » राजनीति » तमिलनाडु में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 74 लाख नाम हटाए गए

तमिलनाडु में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 74 लाख नाम हटाए गए

Spread the love

Tamilnadu SIR: चुनाव आयोग की SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के तहत भारत के कई राज्यों में वोटर लिस्ट का गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में तमिलनाडु में भी यह प्रक्रिया पूरी हो गई है और अब अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है।

चुनाव से पहले बड़ा अपडेट

तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक के अनुसार, SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य में फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें 74 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब तमिलनाडु में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, और मार्च में चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

Tamilnadu SIR: कुल मतदाताओं की संख्या

SIR प्रक्रिया शुरू होने से पहले (27 अक्टूबर 2025) तमिलनाडु में मतदाताओं की संख्या 6.41 करोड़ थी। अब (23 फरवरी 2026) अंतिम वोटर लिस्ट के अनुसार यह घटकर 5.67 करोड़ हो गई है। ऐसे में करीब 74 लाख नाम हटाए गए हैं। जिन मतदाताओं को इस अंतिम सूची पर आपत्ति है, वे नाम जोड़ने या हटाने के लिए अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। चुनाव आयोग अंतिम वोटर लिस्ट को राजनीतिक दलों के साथ भी साझा करेगा।

सीटों के हिसाब से आंकड़े

Tamilnadu SIR: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की विज्ञप्ति के अनुसार, तमिलनाडु में मतदाताओं का विभाजन इस प्रकार है: पुरुष मतदाता: 2.7 करोड़, महिला मतदाता: 2.8 करोड़, तीसरे लिंग के मतदाता: 7,617, सबसे ज्यादा मतदाता चेंगलपट्टू जिले के शोझिंगनल्लूर विधानसभा क्षेत्र में हैं, जहां कुल 5.36 लाख वोटर्स हैं। वहीं, सबसे कम मतदाता हार्बर विधानसभा क्षेत्र में हैं, जहां कुल 1.16 लाख वोटर्स हैं।

 

ये भी पढ़े: शांतिपूर्ण मतदान के बीच धनबाद में हल्का तनाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments