Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » Tanya Singh: रॉकस्टार बहू : तान्या सिंह की आवाज़ पर फिदा हुआ देश, जानें कौन हैं वे ?

Tanya Singh: रॉकस्टार बहू : तान्या सिंह की आवाज़ पर फिदा हुआ देश, जानें कौन हैं वे ?

Tanya Singh
Tanya Singh

Tanya Singh: पीली साड़ी और लंबा घूंघट ओढ़े एक दुल्हन जब गिटार के सुरों पर पुराना रोमांटिक गीत ‘तेरा मेरा प्यार अमर’ गुनगुनाती है, तो उसकी मधुर आवाज़ सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। सिर्फ तीन दिनों में इस वीडियो ने 23 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर लिए हैं, और लोग इस नई नवेली दुल्हन को प्यार से “रॉकस्टार बहू” कह रहे हैं।

कौन हैं वायरल ‘रॉकस्टार बहू’ तान्या सिंह?

वायरल वीडियो में नजर आने वाली दुल्हन का नाम तान्या सिंह है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा की रहने वाली हैं। वह फिलहाल सहारनपुर के मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका कॉलेज में संगीत की प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। तान्या संगीत के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और अपने पेशेवर जीवन में छात्राओं को मंचीय प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती रही हैं।

Tanya Singh: भावुक हुआ परिवार, गर्वित हुआ कॉलेज

तान्या की गायकी ने वहां मौजूद परिजनों को भावुक कर दिया। उनकी वरिष्ठ सहयोगी प्रोफेसर रीता बोरा ने बताया कि तान्या हमेशा से प्रतिभाशाली रही हैं और कॉलेज में सभी उनकी कला को सराहते हैं। शादी के बाद छुट्टी पर होने के बावजूद तान्या का वीडियो देखकर पूरा कॉलेज गर्व महसूस कर रहा है।

यूजर्स बोले- संस्कारी भी, मॉडर्न भी

सोशल मीडिया पर लोग तान्या की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कोई उन्हें टैलेंट की मिसाल बता रहा है तो कोई कह रहा है कि यही है “नई सदी की संस्कारी और आधुनिक बहू।” कई यूजर्स इस वीडियो को प्रेरणादायक बताते हुए लिख रहे हैं कि तान्या जैसी महिलाएं साबित करती हैं कि परंपराओं को निभाते हुए भी अपने जुनून को जिया जा सकता है।

 

ये भी पढ़ें…Putin In India: पुतिन के स्टेट डिनर में शामिल होंगे शशि थरूर, राहुल और खरगे को क्यों नहीं मिला निमंत्रण?