Tejashwi Yadav attack: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए।
21 साल में बिहार बना सबसे गरीब और बेरोजगार
मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में पिछले 21 वर्षों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार है, लेकिन इस दौरान राज्य देश का सबसे गरीब, सबसे बेरोजगार और सबसे ज्यादा पलायन वाला प्रदेश बन गया। उन्होंने दावा किया कि बिहार की प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे कम है और शिक्षा, स्वास्थ्य व खेल के क्षेत्र में भी राज्य लगातार पिछड़ता चला गया है।
Tejashwi Yadav attack: निवेश और रोजगार पूरी तरह चौपट
राजद नेता ने आरोप लगाया कि 21 साल में बिहार को केवल अपराध, घूसखोरी, कुशासन और अफसरशाही मिली है। उद्योग-धंधे और निवेश के मोर्चे पर राज्य पूरी तरह फेल साबित हुआ है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं।
बजट पर संकट, खजाना खाली होने का दावा
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के बजट को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारी भ्रष्टाचार के कारण राज्य गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा है। हालात ऐसे हैं कि आने वाले समय में सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने तक के लिए सरकार के पास पर्याप्त संसाधन नहीं बचेंगे।
Tejashwi Yadav attack: कानून-व्यवस्था पर सवाल, सरकार पर चुप्पी का आरोप
कानून-व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में आए दिन हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के सवालों पर सरकार जानबूझकर चुप्पी साधे हुए है और जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने के लिए नए-नए प्रपंच रचे जा रहे हैं।
ये भी पढ़े… डॉलर की मजबूती ने बदला खेल! सोना टूटा, चांदी में एक बार फिर से उछाल






