ख़बर का असर

Home » Uncategorized » सेहत के लिए वरदान है ‘तिरंगा भोजन’, फिट और फाइन रखता है तन-मन

सेहत के लिए वरदान है ‘तिरंगा भोजन’, फिट और फाइन रखता है तन-मन

tiranga diet:

tiranga diet: 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस सिर्फ लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमें स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी देता है। हमारे राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंग केसरिया, सफेद और हरा केवल देशभक्ति का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि पोषण और सेहत का संदेश भी देते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इन तीन रंगों को अपने दैनिक भोजन में शामिल किया जाए, तो शरीर और मन दोनों स्वस्थ, ऊर्जावान और संतुलित रहते हैं। इसी सोच से जुड़ा है ‘तिरंगा भोजन’, जो एक सरल, पौष्टिक और संतुलित आहार पद्धति है।

क्या है तिरंगा भोजन?

तिरंगा भोजन का अर्थ है भोजन की थाली में तीन रंगों के खाद्य पदार्थ शामिल करना, ताकि शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल सकें। एक सरल, पौष्टिक और संतुलित आहार है. यह हर घर में आसानी से उपलब्ध सामग्री से बनता है. केसरी रंग : दलहन (जैसे चना, राजमा, अरहर), सोया चंक्स या अंडा – ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं. सफेद रंग : चावल, रोटी, दही या मिल्क प्रोडक्ट्स – ये ऊर्जा प्रदान करते हैं।

tiranga diet: केसरी रंग (प्रोटीन का स्रोत):

चना, राजमा, अरहर, सोया चंक्स या अंडा जैसे खाद्य पदार्थ प्रोटीन से भरपूर होते हैं। ये मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और शरीर की मरम्मत में मदद करते हैं।

tiranga diet: सफेद रंग (ऊर्जा का आधार):

चावल, रोटी, दही और दूध से बने उत्पाद शरीर को ऊर्जा देते हैं। ये पाचन को बेहतर रखते हैं और मेटाबॉलिज्म को संतुलित करते हैं।

हरा रंग (विटामिन और मिनरल्स):

पालक, मेथी, मूंग, सरसों का साग और अन्य हरी सब्जियां विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट का भंडार होती हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती हैं।

फलों से बढ़ती है इम्युनिटी

चमकीले रंगों वाले फल विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और स्ट्रोक व अन्य बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। केसरिया रंग के फल जैसे संतरा, आम, पपीता और खुबानी आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं और इम्युनिटी मजबूत करते हैं। सफेद रंग के फल जैसे नारियल, नाशपाती और लीची पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। हरे रंग के फल और सब्जियां दिल की सुरक्षा, हड्डियों की मजबूती और शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होती हैं।

बच्चों और बड़ों दोनों के लिए फायदेमंद

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बच्चों को दिन में कम से कम तीन बार और बड़ों को 2-3 बार तिरंगा भोजन या फल-सब्जियां जरूर खानी चाहिए। इससे पोषण संतुलित रहता है और शरीर लंबे समय तक स्वस्थ बना रहता है। सेहतमंद नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की नींव होते हैं। ऐसे में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा भोजन अपनाकर न सिर्फ देशभक्ति, बल्कि अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जिम्मेदारी निभाई जा सकती है।

यह भी पढे़ : त्वचा रोग केवल बाहरी समस्या नहीं, अंदरूनी असंतुलन का संकेत: आयुर्वेद से समझें सही देखभाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल