Home » पश्चिम बंगाल » प्रयागराज से TMC के पूर्व विधायक गिरफ्तार, बंगाल पुलिस ने टोल प्लाजा के पास दबोचा

प्रयागराज से TMC के पूर्व विधायक गिरफ्तार, बंगाल पुलिस ने टोल प्लाजा के पास दबोचा

Tmc mla: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक बड़ी राजनीतिक और कानूनी कार्रवाई की खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल की वर्धमान दक्षिण विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक खोकन दास को बंगाल पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में प्रयागराज की हंडिया थाना पुलिस ने भी अहम भूमिका निभाई।

टोल प्लाजा के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस को खोकन दास की उत्तर प्रदेश में मौजूदगी की सटीक जानकारी मिली थी। इसके बाद प्रयागराज पुलिस को अलर्ट किया गया और संयुक्त अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने हंडिया टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर पूर्व विधायक को हिरासत में ले लिया।

Tmc mla: कई गंभीर मामलों में दर्ज हैं मुकदमे

बताया जा रहा है कि खोकन दास के खिलाफ पश्चिम बंगाल में जबरन वसूली समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। इन्हीं मामलों में उनकी तलाश की जा रही थी। लंबे समय से उनकी लोकेशन ट्रैक की जा रही थी, जिसके बाद पुलिस को यह सफलता मिली।

Tmc mla: रिमांड पर बंगाल ले जाएगी पुलिस

गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस अब खोकन दास को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ बंगाल ले जाने की तैयारी कर रही है। उन्हें आज ही डिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने की संभावना है।

पुलिस ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

Tmc mla: TMC के पूर्व विधायक को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत ने की है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है। यह गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि खोकन दास कभी TMC के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे।

 

 

ये भी पढ़ें: BA की डिग्री के लिए जेल में करेगा इंटर्नशिप! सजा काट रहे कैदी पर गुजरात हाईकोर्ट की टिप्पणी