Tmc news: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर असंतोष की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब यह असंतोष खुलकर बगावत में बदलता दिखाई दे रहा है। पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के सामने एक साथ कई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, TMC के वरिष्ठ नेता रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी के करीब 60 विधायक बागी हो गए हैं। वहीं, ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले Firhad Hakim ने भी कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है।
फिरहाद हकीम ने छोड़ा मेयर पद
फिरहाद हकीम साल 2018 से कोलकाता के मेयर पद पर थे और उन्हें TMC का एक प्रभावशाली अल्पसंख्यक चेहरा माना जाता है। उनके इस्तीफे को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। TMC नेता Kunal Ghosh ने बताया कि फिरहाद हकीम काफी समय से पद छोड़ना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने ममता बनर्जी से अनुमति भी मांगी थी। उनका कहना था कि राज्य सरकार की नीतियों के चलते कोलकाता नगर निगम की भूमिका लगातार सीमित होती जा रही है।
Tmc news: क्या बोले कुणाल घोष?
कुणाल घोष के अनुसार, हालिया प्रशासनिक बैठकों के बाद यह साफ हो गया कि नगर निगम प्रभावी रूप से निष्क्रिय हो चुका है। इसी के बाद ममता बनर्जी ने फिरहाद हकीम को इस्तीफा देने की अनुमति दी। उन्होंने कहा कि हकीम सम्मानजनक तरीके से पद छोड़ना चाहते थे और अब उन्हें इसकी मंजूरी मिल गई है।
Tmc news: रिताब्रता बनर्जी के गुट का बड़ा दावा
दूसरी तरफ, TMC से निष्कासित नेता Ritabrata Banerjee ने दावा किया है कि विधानसभा अध्यक्ष ने उनके बागी गुट की मांग को स्वीकार कर लिया है। रिताब्रता बनर्जी का कहना है कि 58 विधायकों ने उन्हें विधायक दल के नेता के रूप में समर्थन दिया है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा में अब बहुमत उनके साथ है और उनका गुट ही वैध विपक्ष का प्रतिनिधित्व करता है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि दो और विधायक जल्द उनके खेमे में शामिल हो सकते हैं।
TMC के सामने बढ़ा राजनीतिक संकट
Tmc news: लगातार इस्तीफों, बगावत और संगठन के भीतर बढ़ती नाराजगी के बीच तृणमूल कांग्रेस के सामने बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा होता दिखाई दे रहा है। यदि बागी विधायकों के दावे सही साबित होते हैं, तो आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल की राजनीति में और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के बाद खुली बड़ी पोल, 6 कमरों की अनुमति पर बना दिए 25 कमरे!








