Home » मौसम » कल का मौसम: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Tomorrow Weather:

Tomorrow Weather: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र और मजबूत हो गया है। इससे जुड़ा मौसम तंत्र समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। वहीं, सक्रिय मॉनसून ट्रफ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में रुक-रुककर बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 सितंबर को 11 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं 6 सितंबर तक 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Tomorrow Weather: दिल्ली-NCR में बारिश के साथ तेज हवाओं के आसार-

मॉनसून की विदाई का दौर शुरू होने के बीच दिल्ली-NCR के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 1 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Tomorrow Weather: यूपी के कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट-

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 1 सितंबर को बारिश की संभावना है। पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

बिहार में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं-

बिहार में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश का अलर्ट-

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। पश्चिम बर्दवान और बीरभूम में भारी बारिश का अलर्ट है। दक्षिण बंगाल के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं आंधी-तूफान हो सकता है। कोलकाता में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट-

भारी से बहुत भारी बारिश: ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा।

मध्यम से भारी बारिश: हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम संबंधी स्थानीय चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है

यह भी पढ़े- सिंधु जल संधि पर भारत का दो टूक जवाब, कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के फैसले को खारिज किया