Home » पश्चिम बंगाल » Truck Accident: कोचबिहार में भीषण ट्रक हादसा, दो की मौत, दो घायल

Truck Accident: कोचबिहार में भीषण ट्रक हादसा, दो की मौत, दो घायल

कोचबिहार में कोहरे के कारण दो ट्रकों की भिड़ंत

Truck Accident: कोचबिहार के शुक्रवार तड़के माथाभांगा–सिलीगुड़ी राज्य राजमार्ग के बैरागीहाट स्थित अशोकबाड़ी इलाके में घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम थी। इसी वजह से दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों ट्रकों का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक दोनों युवक कूचबिहार–1 ब्लॉक के सुतकाबाड़ी इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं।

Truck Accident: कोचबिहार में कोहरे के कारण दो ट्रकों की भिड़ंत
कोचबिहार में कोहरे के कारण दो ट्रकों की भिड़ंत

घायलों को ट्रकों में फंसे होने के कारण कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और माथाभांगा महकुमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही माथाभांगा थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।

Truck Accident: राजमार्ग पर यातायात बाधित

इस दुर्घटना के कारण राज्य राजमार्ग पर यातायात काफी समय तक बाधित रहा, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हटाकर धीरे-धीरे यातायात को सामान्य किया गया।

Report By: Pijush

ये भी पढ़े… कोलाना के अमित भारद्वाज और सचिन चौधरी का IES में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर