Trump Daughter India Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump की बेटी Tiffany Trump इन दिनों अपने पति माइकल बुलोस के साथ भारत दौरे पर हैं और उनका यह खास विजिट लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दिल्ली के भव्य अक्षरधाम मंदिर से शुरू हुआ यह दौरा अब आगरा होते हुए राजस्थान के जैसलमेर तक पहुंच गया है। जहां-जहां टिफनी ट्रंप पहुंचीं, वहां लोगों के बीच उन्हें देखने की जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिली।
अक्षरधाम मंदिर में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
भारत पहुंचने के बाद टिफनी ट्रंप ने सबसे पहले नई दिल्ली स्थित Swaminarayan Akshardham मंदिर में दर्शन किए। मंदिर की भव्यता, संस्कृति और आध्यात्मिक माहौल से वह काफी प्रभावित नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अनुभव साझा करते हुए अक्षरधाम को अविश्वसनीय बताया।मंदिर प्रशासन की ओर से भी टिफनी ट्रंप और उनके पति माइकल बुलोस का खास स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद रहे। भारतीय संस्कृति और विरासत को करीब से देखने के इस अनुभव को टिफनी ने बेहद खास बताया।
Trump Daughter India Visit: ताजमहल पहुंचीं टिफनी, सुरक्षा के रहे कड़े इंतज़ाम
दिल्ली के बाद टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा पहुंचीं, जहां उन्होंने दुनिया के सात अजूबों में शामिल Taj Mahal का दीदार किया। उनका यह दौरा पहले से तय कार्यक्रम में शामिल नहीं था, लेकिन अचानक ताजमहल देखने के फैसले ने पूरे शहर में हलचल बढ़ा दी।टिफनी ट्रंप कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजमहल पहुंचीं। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। ताजमहल परिसर में पर्यटकों के बीच भी उन्हें लेकर खास उत्साह देखने को मिला।
Trump Daughter India Visit: ताजमहल की खूबसूरती पर फिदा हुईं टिफनी
ताजमहल भ्रमण के दौरान गाइड रमेश धवन ने उन्हें इस ऐतिहासिक स्मारक के इतिहास, निर्माण और इससे जुड़ी दिलचस्प जानकारियां विस्तार से बताईं। टिफनी ट्रंप ने ताजमहल की शानदार वास्तुकला को बेहद करीब से देखा और उसकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की।तस्वीरों और वीडियो में टिफनी ट्रंप बेहद रिलैक्स और खुश नजर आईं। उनका यह विजिट सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।ताजमहल देखने के बाद टिफनी ट्रंप आगरा के मशहूर The Oberoi Amarvilas होटल पहुंचीं, जहां उनके लिए खास लंच की व्यवस्था की गई। बताया जा रहा है कि वह होटल के उसी लग्जरी कमरे में रुकी हैं, जहां से ताजमहल का बेहद शानदार नजारा दिखाई देता है।होटल में उनके ठहरने और सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे। उनके आगमन की खबर मिलते ही होटल और आसपास के इलाकों में हलचल तेज हो गई।
अब जैसलमेर की ओर बढ़ा कारवां
आगरा में कुछ समय बिताने के बाद टिफनी ट्रंप अब राजस्थान के गोल्डन सिटी Jaisalmer के लिए रवाना हो गई हैं। माना जा रहा है कि वह वहां राजस्थान की शाही संस्कृति, रेगिस्तानी खूबसूरती और ऐतिहासिक धरोहरों का आनंद लेंगी।भारत में टिफनी ट्रंप का यह निजी दौरा लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। दिल्ली से आगरा और अब जैसलमेर तक, हर जगह उनका अंदाज़ और मौजूदगी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
कौन हैं टिफनी ट्रंप?
टिफनी ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पूर्व पत्नी मार्ला मेपल्स की बेटी हैं। वह ट्रंप परिवार की चौथी संतान हैं। उन्होंने साल 2020 में जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई पूरी की थी। उनके पति माइकल बुलोस एक अमेरिकी-लेबनानी कारोबारी हैं। दोनों ने 12 नवंबर 2022 को शादी की थी।शादी के बाद भारत का यह उनका सबसे चर्चित निजी दौरा माना जा रहा है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक और ग्लैमर गलियारों तक खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
ये भी पढ़े…..गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या मामले में मायावती ने की योगी सरकार से ये बड़ी मांग








