Home » Trending » Twisha Sharma: ट्विशा शर्मा मौत मामला: CBI जांच में प्रेग्नेंसी एंगल पर फोकस, हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार

Twisha Sharma: ट्विशा शर्मा मौत मामला: CBI जांच में प्रेग्नेंसी एंगल पर फोकस, हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार

Twisha Sharma:

Twisha Sharma: अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का फोकस अब प्रेग्नेंसी और उससे जुड़े घटनाक्रम पर केंद्रित हो गया है। जांच में सामने आए डिजिटल सबूतों, चैट्स और बयानों से संकेत मिले हैं कि ट्विशा और उनके पति समर्थ सिंह के बीच विवाद की मुख्य वजह प्रेग्नेंसी थी।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि समर्थ ने ट्विशा से प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किए थे, जिसके बाद दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था। एजेंसी अब इस पहलू को मौत की गुत्थी से जोड़कर जांच कर रही है।

30 अप्रैल को कराया गया था प्रेग्नेंसी टर्मिनेशन

ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने पहले मीडिया से बातचीत में बताया था कि दंपति की आपसी सहमति से 30 अप्रैल को प्रेग्नेंसी टर्मिनेट कराई गई थी। उनका दावा था कि इसके बाद ट्विशा मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थीं और उन्हें इलाज के लिए भोपाल के एक मनोचिकित्सक के पास भी ले जाया गया था।

Twisha Sharma: चैट्स में सामने आया मानसिक तनाव

सीबीआई को ट्विशा और उनकी मां के बीच हुई चैट्स भी मिली हैं। इनमें ट्विशा ने कथित तौर पर लिखा था कि समर्थ उनसे पूछ रहे थे कि बच्चा किसका है। चैट्स से यह भी संकेत मिलता है कि इस मुद्दे को लेकर वह मानसिक दबाव में थीं। वहीं समर्थ ने जांच एजेंसी को बताया है कि प्रेग्नेंसी को लेकर दोनों के बीच मतभेद थे और ट्विशा का व्यवहार अक्सर बदलता रहता था।

Twisha Sharma: फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

मामले में पोस्टमॉर्टम के दौरान सुरक्षित रखे गए गर्भाशय की हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। इसी वजह से सीबीआई ने अब तक दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट परिजनों को उपलब्ध नहीं कराई है। अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट, मोबाइल चैट्स, मेडिकल रिकॉर्ड और आरोपियों के बयानों का मिलान कर घटनाक्रम की अंतिम कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

डॉक्टरों और विशेषज्ञों से भी पूछताछ होगी

सीबीआई जल्द ही उन डॉक्टरों के बयान दर्ज करेगी, जिन्होंने ट्विशा का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार किया था। जांच एजेंसी यह जानना चाहती है कि प्रेग्नेंसी टर्मिनेशन के बाद उनकी मानसिक स्थिति कैसी थी और क्या यही उनके अवसाद की मुख्य वजह थी।इसके अलावा मनोचिकित्सकों और विशेषज्ञों की राय भी ली जा रही है, ताकि मामले के मनोवैज्ञानिक पहलुओं को समझा जा सके।

सीसीटीवी और फोरेंसिक सबूतों की जांच जारी

जांच में यह भी सामने आया है कि घटना वाले दिन ट्विशा ब्यूटी पार्लर गई थीं और बाद में शाम को वॉक पर निकली थीं। सीबीआई ने संबंधित सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है। हालांकि फुटेज में घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट नहीं हो सकी है।

जल्द दाखिल हो सकती है चार्जशीट

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, मामले की अधिकांश जांच पूरी हो चुकी है और केवल कुछ अहम फोरेंसिक रिपोर्टों का इंतजार है। एजेंसी अगले दो महीनों के भीतर अदालत में चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

यह भी पढे़ : CJP Protest: NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग