UBI Apprentice Result 2026: अप्रेंटिस परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया (UBI) ने अप्रेंटिस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 7 जून 2026 को इस परीक्षा में भाग लिया था, वे उम्मीदवार unionbankofindia.bank.in वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अप्रेंटिस के कुल 1863 पदों पर भर्ती के लिए इस परीक्षा का आयोजन कराया गया था। उम्मीदवारों का रिजल्ट पीडीएफ (PDF) फॉर्म में जारी किया गया है ताकि कोई आपत्तिजनक स्थिति न खड़ी हो जाए। अप्रेंटिस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को जल्द ही दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
UBI Apprentice Result 2026: कैसे करें रिजल्ट को डाउनलोड-
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया (UBI) ने अप्रेंटिस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को unionbankofindia.bank.in की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
2. इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
3. रिजल्ट सेक्शन सेलेक्ट करने के बाद “यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया अप्रेंटिस रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें।
4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. उम्मीदवार इस बात का विशेष ध्यान रखें कि रिजल्ट को स्क्रीन पर देखने के बाद रिजल्ट का प्रिंटआउट अवश्य निकलवा लें।
UBI Apprentice Result 2026: दस्तावेज सत्यापन के लिए क्या हैं जरूरी दस्तावेज-
यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया (UBI) की अप्रेंटिस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को जल्द ही दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया (Document Verification Process) के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए जरूरी दस्तावेज जैसे पैन कार्ड (PAN Card), कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate), एड्रेस प्रूफ (Address Proof) आदि, जरूर संभाल कर रखें।








