Home » मध्य प्रदेश » उमरिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, मासूम समेत 5 लोगों की मौत

उमरिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, मासूम समेत 5 लोगों की मौत

उमरिया हादसा

Umaria Road Accident: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में गुरुवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक मासूम बच्चा, तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

उमरिया हादसा
उमरिया हादसा

अनूपपुर से चित्रकूट जा रहा था परिवार

यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र की सिविल लाइन चौकी के पास नेशनल हाईवे-43 पर हुआ। पुलिस के अनुसार, कार (MP-18 ZE-9677) में सवार सभी लोग अनूपपुर जिले के रहने वाले थे। परिवार के सदस्य चित्रकूट जा रहे थे। भरौला के पास सिद्ध बाबा क्षेत्र में अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सामने चल रहे ट्रक में पीछे से जा भिड़ी।

Umaria Road Accident: कार के अंदर फंस गया था एक व्यक्ति

हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और एक व्यक्ति कार के अंदर ही फंस गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, इलाज के दौरान एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया।

उमरिया हादसा
उमरिया हादसा

परीक्षा दिलाने जा रहे थे सभी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी पांच लोग अनूपपुर जिले के लीला गांव के रहने वाले थे। वे चित्रकूट परीक्षा दिलाने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें…बिहार: खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला 10 जुलाई को, कोर्ट ने आदेश रखा सुरक्षित