Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » कौन हैं IAS संगीता सिंह? जिन्हें बनाया गया मुरादाबाद का नया कमिश्नर

कौन हैं IAS संगीता सिंह? जिन्हें बनाया गया मुरादाबाद का नया कमिश्नर

Sangeeta Singh IAS
Sangeeta Singh IAS

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 17 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी सूची के अनुसार, मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त पद पर संगीता सिंह की तैनाती को प्रमुख बदलाव माना जा रहा है। इससे पहले संगीता सिंह अलीगढ़ मंडल की मंडलायुक्त के पद पर कार्यरत थीं। जिन्हें अब मुरादाबाद मंडल की कमान सौंपी गई है। जबकि संगीता सिंह के स्थान पर ओम प्रकाश आर्य को अलीगढ़ मंडल का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। संगीता सिंह के लंबे प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए मुरादाबाद में उनकी नई जिम्मेदारी को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अहम पदों पर तैनाती दें चुकी हैं संगीता सिंह

संगीता सिंह का प्रशासनिक अनुभव काफी व्यापक है। उपलब्ध आधिकारिक प्रोफाइल के अनुसार, उन्हें वर्ष 2015 में IAS कैडर में प्रमोट किया गया था। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली। संगीता सिंह जिलाधिकारी के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह सुल्तानपुर की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। इसके अलावा शासन स्तर पर विशेष सचिव समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया है। संगीता सिंह के प्रशासनिक अनुभव में स्वास्थ्य और ऊर्जा से जुड़े महत्वपूर्ण विभाग भी शामिल रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश की नेशनल हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम (SACHIS) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कॉरपोरेशन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। लखनऊ में NEDA से जुड़े पद पर काम करने के साथ-साथ स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में भी वह जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

UP IAS Transfer: मुरादाबाद मंडल की प्रशासनिक कमान

तबादले के बाद अब संगीता सिंह के सामने मुरादाबाद मंडल की प्रशासनिक व्यवस्था को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। मंडल के विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था से जुड़े प्रशासनिक समन्वय और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर उनकी भूमिका अहम रहेगी। वहीं, मुरादाबाद के पूर्व मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी होने के बाद उन्हें उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक तैनाती के दौरान आंजनेय कुमार सिंह कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक मामलों को लेकर चर्चा में रहे।

ये भी पढ़े… बहन-बेटियों का सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान ही रक्षाबंधन की असली पहचान- CM योगी