‘पद खाली रखो, PSU बेचो और…’ खरगे का बीजेपी पर हमला, आरक्षण को लेकर लगाया बड़ा आरोप

 Kharge on Reservation:

Kharge on Reservation: देश में आरक्षण को लेकर एक बार फिर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। चिराग पासवान के इस बयान के बाद कि देश में आरक्षण कभी समाप्त नहीं हो सकता, इस मुद्दे पर नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बीजेपी … Read more

मुखर्जी नगर में UPSC एस्पिरेंट्स की मुश्किलें, महंगा किराया और सुविधाओं की कमी

 UPSC Aspirants:

UPSC Aspirants: दिल्ली का मुखर्जी नगर देशभर के युवाओं के लिए UPSC और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बड़ा केंद्र है। हर साल अलग-अलग राज्यों और शहरों से हजारों युवा IAS, SSC और राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी के लिए यहां पहुंचते हैं। लेकिन सपनों के इस शहर की चमक के … Read more

बिहार में 75 हजार शिक्षक देंगे LIVE ट्यूशन, ‘विद्या साथी’ ऐप से 24 घंटे मिलेगा सपोर्ट

 Bihar Vidya Saathi App:

Bihar Vidya Saathi App: बिहार के मुख्यमंत्री चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। ‘बिहार विद्या साथी’ के माध्यम से विद्यार्थी जब चाहें, जहां से चाहें, अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

Bihar Vidya Saathi App: 24X7 लाइव रहेंगे शिक्षक-

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के 38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों से शुरू हो रही इस पहल से लगभग 3 लाख विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 24X7 लाइव शिक्षक उपलब्ध रहेंगे। विद्यार्थी अपनी आवश्यकता और पसंद के अनुसार शिक्षक का चयन कर उनसे वन-टू-वन संवाद के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे।

Bihar Vidya Saathi App: 75 हजार शिक्षक देंगे व्यक्तिगत शैक्षणिक सहयोग-

मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 हजार शिक्षक विद्यार्थियों को व्यक्तिगत शैक्षणिक सहयोग प्रदान करेंगे। कक्षा 9वीं-10वीं के विद्यार्थियों के लिए सभी विषयों तथा कक्षा 11वीं-12वीं के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को लाइव ट्यूटर सपोर्ट के साथ बिहार बोर्ड, JEE एवं NEET की तैयारी के लिए डिजिटल अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

AI टूल्स से बेहतर होगी कॉन्सेप्ट लर्निंग-

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक AI टूल्स के माध्यम से विद्यार्थियों की कॉन्सेप्ट लर्निंग को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें असीमित अध्ययन एवं अभ्यास की सुविधा मिलेगी। 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों से शुरू की जा रही यह व्यवस्था आगे राज्य के अन्य विद्यालयों तक भी विस्तारित की जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है। इसका भरपूर लाभ उठाएं, अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करें और ज्ञान एवं कौशल के माध्यम से अपने जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

जहां भी हो, जब भी पढ़ें-

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी जहां भी हों, जब भी पढ़ें, उनके सवाल का जवाब और शिक्षक का सहयोग हमेशा उनके साथ हो। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता को मजबूत करेंगे और जीवन को उन्नत बनाएंगे।

ऐप का डेमो भी दिखाया गया-

कार्यक्रम के दौरान ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर की छात्राओं सुश्री जाहन्वी एवं सुश्री जिया ने इस ऐप के प्रयोग का डेमो दिखाया और इससे मिलने वाली सुविधाओं एवं लाभ के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे मौजूद-

बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, शिक्षा विभाग के सचिव श्री राजीव रौशन, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं विद्यार्थी जुड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी राजनीति से कब लेंगी संन्यास? फेसबुक लाइव में बताया पूरा प्लान

“जय जवान, जय किसान”, ध्रुव जुरेल का सेलिब्रेशन हुआ वायरल

Dhruv Jurel Celebration:

Dhruv Jurel Celebration: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने 9 विकेट खोकर 503 रन का टारगेट श्रीलंका को दिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने में ध्रुव जुरेल ने अहम किरदार निभाया है। उनकी 115 रन की नाबाद पारी की बदौलत ही भारत इस आंकड़े को हासिल कर पाया। इस शतक को पूरा करने के बाद ध्रुव जुरेल ने बांह पर गुदवाया “जय जवान, जय किसान” का टैटू दर्शाया। ध्रुव जुरेल के सेलिब्रेशन की चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल है।

Dhruv Jurel Celebration: ध्रुव जुरेल ने बताया “जय जवान, जय किसान” टैटू के बारे में-

दिन की समाप्ति के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जुरेल ने अपने टैटू के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “मेरे दादा किसान थे और मेरे पिता सोल्जर (जवान) हैं। मैं अपनी पृष्ठभूमि भूलना नहीं चाहता और वह जश्न उन्हीं के लिए था।”

Dhruv Jurel Celebration: जुरेल ने पंत के साथ जड़ी शतकीय साझेदारी-

ध्रुव जुरेल ने ऋषभ पंत के साथ शतकीय साझेदारी जड़कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। सातवें विकेट के लिए दोनों के बीच 112 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी की बदौलत भारतीय टीम 500 रनों के विशाल स्कोर को प्राप्त कर पाई।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

भारतीय प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: लाहिरु उदारा, कामिल मिसारा, पिसिंदु सूर्याबंदारा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा और असिथा फर्नांडो।

यह भी पढ़े- भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ACB ने किया अफगानिस्तान स्क्वाड का ऐलान

ममता बनर्जी राजनीति से कब लेंगी संन्यास? फेसबुक लाइव में बताया पूरा प्लान

Mamata Banerjee Retirement:

Mamata Banerjee Retirement: पश्चिम बंगाल की राजनीति के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को फेसबुक लाइव के जरिए अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि वह राजनीति से कोई ‘संन्यास’ नहीं ले रही हैं। Mamata Banerjee Retirement: भाजपा को लेकर ममता ने साफ … Read more

5 सितंबर को दिल्ली में मार्च निकालेगी CJP, सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप

CJP March:

CJP March: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर को दिल्ली में युवा मार्च निकालने का ऐलान किया है। पार्टी का आरोप है कि जुलाई में हुए आंदोलन के दौरान सरकार की ओर से किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। CJP March: इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक होगा मार्च- सीजेपी … Read more

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ACB ने किया अफगानिस्तान स्क्वाड का ऐलान

Afghanistan Squad:

Afghanistan Squad: भारत बनाम अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज 13 सितंबर 2026 से होगी। सीरीज के तीनों मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान स्क्वाड में ऑलराउंडर राशिद खान और अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी की वापसी हुई है।

Afghanistan Squad: इब्राहिम जादरान करेंगे कप्तानी-

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने भारत के विरुद्ध होने वाली टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। वहीं, कप्तानी की बात करें तो अफगानिस्तान टीम की कमान इब्राहिम जादरान को सौंपी गई है। जादरान ने वर्ष 2026 में खेले गए टी-20 विश्व कप में राशिद खान की जगह अफगानिस्तान की कप्तानी की थी। अब वह पहली बार फुल-टाइम अफगानिस्तान की कप्तानी करने जा रहे हैं।

Afghanistan Squad: क्या भारत दोहरा पाएगा 2024 का कारनामा-

भारत और अफगानिस्तान के बीच आखिरी बार टी-20 सीरीज 2024 में हुई थी। तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने अफगानिस्तान को व्हाइटवॉश कर दिया था और अब आगामी सीरीज भी तीन मैचों की है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या भारत आगामी टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान को व्हाइटवॉश कर अपने 2024 के कारनामे को दोहरा पाएगा। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

राशिद खान की हुई वापसी-

अफगानिस्तान की टीम में ऑलराउंडर राशिद खान (करामाती खान) की वापसी हुई है। अफगानिस्तान ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। राशिद के फैंस उनकी करामाती बल्लेबाजी देखने के लिए उत्सुक हैं।

सीरीज का पूरा शेड्यूल-
मैचतारीखस्थान
पहला टी-20 मैच13 सितंबर 2026नई दिल्ली
दूसरा टी-20 मैच15 सितंबर 2026नई दिल्ली
तीसरा टी-20 मैच17 सितंबर 2026नई दिल्ली
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान का स्क्वाड-

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सदिकुल्लाह अतल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर अहमद, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक और अब्दुल्ला अहमदजई।

यह भी पढ़े- अस्पतालों में कब तक जलते रहेंगे नवजात बच्चे? अमरावती की आग में सुलगते सवाल

अस्पतालों में कब तक जलते रहेंगे नवजात बच्चे? अमरावती की आग में सुलगते सवाल

New Delhi:अस्पतालों में कब तक जलते रहेंगे नवजात बच्चे? अमरावती की आग में सुलगते सवाल

New Delhi: महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के एनआईसीयू (NICU) वार्ड में सोमवार 24 अगस्त की सुबह करीब 3:30 बजे आग लग गई।इससे वहां भर्ती 3 नवजात बच्चों की मौत हो गई।अस्पताल के तीसरी मंजिल पर स्थित चाइल्ड केयर यूनिट में 39 नवजात भर्ती थे।अच्छी बात है कि अस्पताल कर्मियों ने तत्परता और संवेदना … Read more

अमेरिका में पढ़ाई और नौकरी होगी महंगी? H-1B और OPT वीजा पर नई फीस की तैयारी

H-1B and OPT Fees:

H-1B and OPT Fees: अमेरिका में पढ़ाई और नौकरी का सपना देख रहे लाखों भारतीय छात्रों और टेक प्रोफेशनल्स के लिए चिंता बढ़ सकती है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन H-1B वर्क वीजा और F-1 वीजा के तहत मिलने वाले Optional Practical Training (OPT) पर नए शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित फीस लागू होने … Read more

इंटरनेट, ब्लूटूथ या Wi-Fi से नहीं जुड़ी EVM, CEC ने बताया क्यों नहीं हो सकती छेड़छाड़

 EVM Tampering:

EVM Tampering: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में इस्तेमाल होने वाली EVM इंटरनेट, ब्लूटूथ या Wi-Fi से जुड़ी नहीं होती है। ऐसे में इन मशीनों के साथ ऑनलाइन माध्यम से छेड़छाड़ करना संभव नहीं है। EVM Tampering: EVM को … Read more