Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में 12 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, लिपि नागायच वाराणसी में बनीं एडिशनल DCP, मनोज रावत बने संभल के ASP

यूपी में 12 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, लिपि नागायच वाराणसी में बनीं एडिशनल DCP, मनोज रावत बने संभल के ASP

यूपी में 12 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर
Spread the love

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत गुरुवार शाम उत्तर प्रदेश शासन ने 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें से 9 अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें 1 जनवरी को सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) से पदोन्नति देकर एडिशनल एसपी बनाया गया था, लेकिन उस समय उनके तबादले नहीं हुए थे। ये सभी अधिकारी अब तक अपने-अपने जिलों में ही कार्यरत थे, जिन्हें अब नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी लिपि नागायच का भी तबादला किया गया है। वर्तमान में गाजियाबाद में तैनात लिपि नागायच को अब वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त (Additional DCP) के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे गाजियाबाद के मसूरी सर्किल में एसीपी और बाद में एडिशनल डीसीपी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

कानून-व्यवस्था में अहम भूमिका

गाजियाबाद में अपने कार्यकाल के दौरान लिपि नागायच ने कई महत्वपूर्ण मामलों का खुलासा कर पुलिसिंग में अपनी दक्षता साबित की। करीब एक वर्ष पहले मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव में एक हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों द्वारा नोएडा पुलिस के एक सिपाही की हत्या कर दी गई थी। इस संवेदनशील मामले में उन्होंने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई, जिससे कानून-व्यवस्था को मजबूत किया गया। इसके अलावा, मार्च माह में उन्होंने जैश-ए-मोहम्मद से प्रेरित गतिविधियों में शामिल 6 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता मानी गई थी और इससे क्षेत्र में संभावित खतरे को समय रहते टाल दिया गया।

देखें लिस्ट… 

ये भी पढ़े… बंगाल में दहाड़े PM मोदी बोले- ‘TMC के पापों का घड़ा भरा, 4 मई के बाद आएगी भाजपा सरकार’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments