ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ग्रेटर नोएडा में कथित धर्मांतरण का मामला, 4 लोग हिरासत में

ग्रेटर नोएडा में कथित धर्मांतरण का मामला, 4 लोग हिरासत में

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-36 में एक मकान के बेसमेंट में कथित तौर पर धर्मांतरण कराए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां नियमित रूप से प्रार्थना सभाएं आयोजित कर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। एसीपी अरविंद कुमार ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष चैनपाल प्रधान की ओर से सूचना दी गई थी कि इलाके में धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता, अन्य हिंदू संगठन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

Up news: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-36 में एक मकान के बेसमेंट में कथित तौर पर धर्मांतरण कराए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां नियमित रूप से प्रार्थना सभाएं आयोजित कर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। रविवार को भी इसी तरह की एक सभा चल रही थी।इसकी सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद कुछ लोग वहां से फरार हो गए, हालांकि पुलिस ने दो महिलाओं और दो पुरुषों समेत कुल चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

Up news: पांच साल से चल रहा था कथित धर्मांतरण का काम

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-36 के मकान नंबर बी-224 में बीते करीब पांच सालों से यह गतिविधि चल रही थी। आरोप है कि ग्रेटर नोएडा निवासी चंद्रकिरण और राजस्थान का रहने वाला सुरेश इस पूरे नेटवर्क में शामिल थे। मकान के बेसमेंट में लोगों को ईसाई धर्म के प्रति प्रेरित किया जाता था। छापेमारी के समय मौके पर करीब 40 से 50 लोग मौजूद थे। पुलिस को वहां एक कमरे से बड़ी संख्या में धार्मिक पुस्तकें भी मिली हैं।

हिंदू संगठनों ने लगाए प्रलोभन देकर धर्मांतरण के आरोप

Up news: एसीपी अरविंद कुमार ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष चैनपाल प्रधान की ओर से सूचना दी गई थी कि इलाके में धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता, अन्य हिंदू संगठन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हिंदू संगठनों का आरोप है कि लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें: बाबू-सोना कहकर छेड़छाड़ करने वाले शोहदे को युवती ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल