ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मुरादाबाद में बसोड़े मेले की तैयारियों के बीच नई शर्तों की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

मुरादाबाद में बसोड़े मेले की तैयारियों के बीच नई शर्तों की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

UP News

UP News: मुरादाबाद जिले के कूपर कंपनी परिसर स्थित हुल्का देवी मंदिर में आयोजित होने वाले प्राचीन बसोड़े मेले को लेकर शुक्रवार को विभिन्न मांगों के साथ प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की स्थानीय इकाई के पदाधिकारियों ने मेले के आयोजन को लेकर सुरक्षा, व्यवस्था और संचालन से जुड़ी कई मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।

आस्था से जुड़ा है प्राचीन मेला

प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कहा कि हुल्का देवी मंदिर में लगने वाला बसोड़े का मेला वर्षों पुरानी परंपरा से जुड़ा हुआ है और हिंदू समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए प्रशासन को विशेष सतर्कता और समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने चाहिए। ज्ञापन में मांग की गई कि मेले के दौरान मंदिर प्रांगण और मेला क्षेत्र में दुकान, ठेला एवं झूला लगाने की अनुमति केवल हिंदू समुदाय के लोगों को दी जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि मेले में मुस्लिम ठेले वालों या दुकानदारों को स्थान न दिया जाए। संगठन के पदाधिकारियों ने तर्क दिया कि इससे मेले की पारंपरिक संरचना और धार्मिक वातावरण बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

UP News: विशेष निगरानी टीम गठित करने की मांग

विभाग महामंत्री गौरव सैनी ने कहा कि मेले की पवित्रता और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए। उन्होंने मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए विशेष निगरानी टीम गठित करने की मांग की। इसके अलावा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि चूंकि मंदिर मुख्य मार्ग पर स्थित है, इसलिए मेले के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ऐसे में ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए प्रभावी योजना बनाई जाए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 

ज्ञापन में मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई और अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था कराने की भी मांग की गई, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर आनंद प्रजापति, चरण सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, इशांक भारद्वाज, गंगा राणा, रोहित भटनागर, सुशांत गुप्ता, ललित सैनी, सुनील कुमार, क्रिश शर्मा, अभिषेक सैनी, यश वर्मा, गौतम पाल, कैलाश प्रजापति, मनोज, विक्की, ओमप्रकाश, दीपक, भानु प्रताप, भूप सिंह, हर्षित सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Report BY: सलमान युसूफ

ये भी पढ़े… मुरादाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवास में पंखे से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल