Up news: Aligarh Muslim University (एएमयू) के हॉस्टल में जाली नोट, कारतूस और फर्जी मार्कशीट मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस पूरे प्रकरण पर हिंदूवादी नेता Sadhvi Prachi ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विश्वविद्यालय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साध्वी प्राची ने विवादित बयान देते हुए कहा कि एएमयू “आतंकवादियों की नर्सरी” बन चुका है। उन्होंने सरकार से मांग की कि यूनिवर्सिटी में चल रही कथित अवैध गतिविधियों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही उन्होंने एएमयू के इतिहास पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह वही संस्थान है, जिसने देश के विभाजन में भूमिका निभाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के हॉस्टल अब पढ़ाई के बजाय अवैध हथियारों और फर्जी दस्तावेजों के भंडारण का अड्डा बनते जा रहे हैं। यह बयान उन्होंने रामघाट रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया।
प्रशासन पर भी साधा निशाना
साध्वी प्राची ने सिर्फ छात्रों ही नहीं, बल्कि एएमयू प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारी भू-माफिया की तरह काम कर रहे हैं और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में हॉर्स राइडिंग की जमीन को लेकर उठे विवाद का भी जिक्र किया।
Up news: फर्जी एडमिशन और नकली नोट मामले में जांच की मांग
साध्वी प्राची ने फर्जी मार्कशीट के जरिए एडमिशन और नकली नोट मिलने के मामलों में सख्त जांच की मांग की। उनका कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जो एक उदाहरण बने। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल से छात्रों में डर का माहौल पैदा होता है, जबकि यहां देश-विदेश से छात्र पढ़ने आते हैं।
आरोपी छात्र पर रासुका लगाने की मांग
Up news: मामले में आरोपी छात्र शहजाद को लेकर भी उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। बता दें कि 7 अप्रैल को फायरिंग की घटना के बाद पुलिस जांच में शहजाद का नाम सामने आया था। पुलिस ने 8 अप्रैल को एएमयू के सर जियाउद्दीन हॉल में छापा मारा, लेकिन आरोपी फरार हो गया। उसके कमरे से नकली नोट, कारतूस और फर्जी मार्कशीट बरामद हुई थी। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी छात्र को निष्कासित कर दिया है, लेकिन साध्वी प्राची का कहना है कि सिर्फ सस्पेंड करना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मांग की कि आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया जाए और उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
ये भी पढ़े: लखनऊ में भीषण आग: झुग्गियों में लगी आग से मचा हड़कंप, दमकल की टीमें मौके पर








