Home » उत्तर प्रदेश » बिजली कटौती पर बीजेपी विधायक का अपनी ही सरकार को पत्र, बोले- जनता का गुस्सा झेल रहे जनप्रतिनिधि

बिजली कटौती पर बीजेपी विधायक का अपनी ही सरकार को पत्र, बोले- जनता का गुस्सा झेल रहे जनप्रतिनिधि

Up news: लखनऊ के सरोजनी नगर से बीजेपी विधायक Rajeshwar Singh ने प्रदेश में बढ़ती बिजली कटौती को लेकर ऊर्जा मंत्री A. K. Sharma को पत्र लिखा है। विधायक ने कहा कि लगातार बिजली कटौती की वजह से जनता का गुस्सा सांसदों और विधायकों को झेलना पड़ रहा है, जबकि इसमें उनकी सीधी कोई गलती नहीं होती। राजेश्वर सिंह ने पत्र में साफ तौर पर लिखा कि पिछले साल भी उनके विधानसभा क्षेत्र में बिजली सप्लाई को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें मिली थीं। इस बार भी हालात सुधरते नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर जल्द समाधान निकालना जरूरी है।

पांच पावरहाउस क्षेत्रों में ज्यादा परेशानी

बीजेपी विधायक ने अपने पत्र में सरोजनी नगर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पांच पावरहाउस का जिक्र किया है, जहां सबसे ज्यादा बिजली कटौती की शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने बिजली बाधित होने के पीछे की वजहें भी बताईं और सुधार के लिए कई सुझाव दिए। राजेश्वर सिंह ने विदेशों का उदाहरण देते हुए कहा कि बिजली का आवंटन और लोड मैनेजमेंट बेहतर तरीके से किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

Up news: देश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड

भीषण गर्मी के बीच देश में बिजली की मांग लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बुधवार को देश में बिजली की अधिकतम मांग 265.44 गीगावाट तक पहुंच गई। इससे पहले सोमवार को 257.37 गीगावाट और मंगलवार को 260.45 गीगावाट की मांग दर्ज की गई थी। विद्युत मंत्रालय के मुताबिक यह लगातार तीसरा दिन है, जब बिजली की मांग ने नया रिकॉर्ड बनाया है। मंत्रालय ने बताया कि बढ़ती गर्मी और एयर कंडीशनर, कूलर जैसे उपकरणों के ज्यादा इस्तेमाल से बिजली की खपत तेजी से बढ़ रही है।

270 गीगावाट तक पहुंच सकती है मांग

Up news: केंद्र सरकार ने इस गर्मी में बिजली की अधिकतम मांग 270 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान जताया है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में लू जारी रहने की चेतावनी दी है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इधर दिल्ली में भी बिजली की मांग ने नया रिकॉर्ड बनाया। बुधवार को राजधानी में पहली बार इस सीजन में बिजली की मांग 8,000 मेगावाट के पार पहुंच गई।

 

 

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में एयर इंडिया विमान हादसा टला, लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराई प्लेन की टेल