Home » उत्तर प्रदेश » CM योगी का बड़ा बयान- भारत में रहने वाले हर व्यक्ति को यहां की संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना होगा

CM योगी का बड़ा बयान- भारत में रहने वाले हर व्यक्ति को यहां की संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना होगा

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को देश की संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना होगा। उन्होंने कहा कि नया भारत गुलामी की मानसिकता में जीने वाला नहीं है और बहन-बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को डबल इंजन सरकार किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं।

शनिवार को संभल और चंदौसी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 569 करोड़ रुपये की 66 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

’10 हजार एकड़ कब्जा मुक्त कराई जमीन गरीबों को मिलेगी’

मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल में माफिया के कब्जे से 10 हजार एकड़ जमीन मुक्त कराई गई है। यह जमीन अब गरीबों, दलितों, वंचितों और पिछड़े वर्ग के लोगों में वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों को माफिया घोषित किया जाना चाहिए।

UP NEWS: हरिहर मंदिर और 68 तीर्थों का जिक्र

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संभल में हरिहर मंदिर और 68 तीर्थों के पुनरुद्धार का कार्य शुरू हो चुका है। साथ ही 19 प्राचीन कूपों को भी पुनर्जीवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 24 कोसी परिक्रमा मार्ग के विकास का कार्य भी आगे बढ़ाया जा रहा है।

‘डबल इंजन सरकार में संभल बदल रहा’

मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल में पुलिस लाइन, पीएसी बटालियन और इंटीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और विकास को नई गति मिलेगी।

UP NEWS: विरासत के संरक्षण पर जोर

योगी ने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले धार्मिक आयोजनों और शोभायात्राओं पर रोक लगाई जाती थी, जबकि वर्तमान सरकार विरासत और आस्था दोनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण ही संभल में बड़े पैमाने पर विकास कार्य संभव हो रहे हैं। उन्होंने फ्लाईओवर और इंटर कॉलेज की मांगों को भी मंजूरी देने का आश्वासन दिया तथा कहा कि बेहतर सड़क, रेल और हवाई संपर्क से क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित होगी।

ये भी पढ़े… शिवसेना में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों के विलय को मिली मान्यता