Home » उत्तर प्रदेश » UP News: यूजीसी कानून और ट्रेड डील पर भड़के किसान, सड़क पर उतरी भाकियू

UP News: यूजीसी कानून और ट्रेड डील पर भड़के किसान, सड़क पर उतरी भाकियू

UP News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में हसनपुर-अतरासी मार्ग पर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी कानून और अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। अचानक लगाए गए जाम से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोनों फैसलों को किसान और देशहित के प्रतिकूल बताया। उनका कहना था कि इन नीतियों का सीधा असर किसानों और आम जनता पर पड़ेगा।

किसानों का अंदोलन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

भाकियू नेता काले सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन फैसलों पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Report BY: मो. अजीम