ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से भड़का आक्रोश, यूपी के 83 थानों में FIR; सिर कलम करने पर 21 लाख का इनाम

सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी से भड़का आक्रोश, यूपी के 83 थानों में FIR; सिर कलम करने पर 21 लाख का इनाम

UP News:

UP News: उत्तर प्रदेश में इस समय सियासी और सामाजिक पारा काफी गरमाया हुआ है। बिहार के एक मौलाना द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी ने पूरे प्रदेश में विवाद खड़ा कर दिया है। इस बयान के विरोध में वाराणसी से लेकर लखनऊ तक की सड़कों पर भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

UP News: 83 थानों में मामला दर्ज, गिरफ्तारी की मांग

मौलाना अब्दुल्ला सलीम के विवादित बयान के बाद हिंदू संगठनों और बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उबाल है। जानकारी के मुताबिक, अब तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लगभग 83 पुलिस स्टेशनों में मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। बलरामपुर में बीजेपी जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

UP News: सिर कलम करने पर 21 लाख का इनाम

धर्मनगरी काशी में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गोरखनाथ मठ कार्यालय से लेकर मैदागिन चौराहे तक जुलूस निकाला और मौलाना का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान आक्रोश इतना ज्यादा था कि कार्यकर्ताओं ने पुतले को चप्पलों और लाठियों से पीटा। इसी बीच, हिंदू युवा वाहिनी के कुछ पदाधिकारियों ने मौलाना का सिर कलम करने वाले को 21 लाख रुपये का इनाम देने की विवादित घोषणा भी कर दी है।

UP News: राजधानी लखनऊ में भी प्रदर्शन का दौर

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अटल चौराहे पर भी युवाओं और विभिन्न संगठनों ने इकट्ठा होकर मौलाना के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी मौलाना को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए।

अभी तक मौलाना की ओर से कोई सफाई नहीं

इस पूरे विवाद और दर्ज हो रहे मुकदमों के बीच बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान या सफाई सामने नहीं आई है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप न ले सके।

 

यह भी पढ़ें…भारतीय क्रिकेट का वो ‘अजेय’ योद्धा, जिसकी ज़िद ने दुनिया को झुकाया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल