Home » स्पोर्ट्स » भारतीय क्रिकेट का वो ‘अजेय’ योद्धा, जिसकी ज़िद ने दुनिया को झुकाया

भारतीय क्रिकेट का वो ‘अजेय’ योद्धा, जिसकी ज़िद ने दुनिया को झुकाया

Gautam Gambhir:

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट के गलियारों में अक्सर धोनी, कोहली और रोहित के नाम की गूंज सुनाई देती है, लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा शख्स है जो खामोशी से अपना काम करता रहा और भारत की झोली में सफलताओं का अंबार लगा दिया। गौतम गंभीर एक ऐसा नाम जिससे कोई कितनी भी असहमति जताए, लेकिन जब बात देश के मान-सम्मान और जीत की आती है, तो उनका कद सबसे ऊंचा नजर आता है। हाल ही में टीम इंडिया की टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गंभीर केवल एक नाम नहीं, बल्कि जीत की गारंटी हैं।

 

Gautam Gambhir: मैदान के असली बाजीगर

गौतम गंभीर का क्रिकेटिंग करियर किसी चमत्कार से कम नहीं है। चाहे वे नीली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे हों, या कोच की भूमिका में बाउंड्री के बाहर खड़े रहे हों, हार शब्द उनके शब्दकोश में शायद है ही नहीं। बतौर खिलाड़ी उन्होंने 2007 और 2011 के विश्व कप फाइनल में जो जज्बा दिखाया था, वही सिलसिला उनकी कोचिंग और कप्तानी में भी जारी रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार आईपीएल चैंपियन बनाने से लेकर बतौर कोच 2024 का आईपीएल खिताब जीतने तक, गंभीर ने हर मोर्चे पर अपनी काबिलियत साबित की है। दिलचस्प आंकड़ा यह है कि खिलाड़ी, कप्तान या कोच के रूप में वे कुल 8 बार फाइनल तक पहुंचे और हर बार ट्रॉफी उठाकर ही वापस लौटे।

Gautam Gambhir: आलोचनाओं के बीच कड़े और निडर फैसले

गौतम गंभीर को अक्सर उनके कड़े मिजाज और सीधे बयानों के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता रहा है। कई बार उन्हें तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन वे अपने पद और फैसलों पर अडिग रहे। उनके लिए व्यक्तिगत पसंद-नापसंद से ऊपर हमेशा देश का हित रहा। टीम के मुख्य कोच के रूप में उन्होंने कई ऐसे साहसी निर्णय लिए जो किसी भी साधारण कोच के लिए आसान नहीं थे। बीच टूर्नामेंट में बल्लेबाजी क्रम के साथ प्रयोग करना, अभिषेक शर्मा जैसे युवाओं पर अटूट विश्वास दिखाना और बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज के इस्तेमाल में चौंकाने वाली रणनीति अपनाना उनके मास्टरस्ट्रोक साबित हुए। संजू सैमसन से ओपनिंग कराना और तिलक वर्मा की जगह ईशान किशन को ऊपरी क्रम पर भेजना जैसे फैसलों ने ही भारत को विश्व विजेता बनाने की राह आसान की।

2026 का विश्व कप और गंभीर की अजेय रणनीति

आज अगर भारत के 150 करोड़ लोग मुस्कुरा रहे हैं और तिरंगा पूरी दुनिया में शान से लहरा रहा है, तो इसके पीछे गौतम गंभीर की वो ‘गंभीर’ रणनीति है जिसने विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया। 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जीतने के बाद 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाना यह दर्शाता है कि गंभीर का लक्ष्य केवल मैच जीतना नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट को एक ऐसे युग में ले जाना है जहाँ हार की कोई गुंजाइश न हो। वे एक ऐसे जिद्दी और जुनूनी मेंटॉर के रूप में उभरे हैं जिन्होंने ट्रोल करने वालों को अपनी रणनीतियों और नतीजों से करारा जवाब दिया है।

 

यह भी पढ़ें…वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम पर हुई धन वर्षा