Home » उत्तर प्रदेश » बुलंदशहर में भीड़ ने Air Force अधिकारी को क्यों पीटा? सच्चाई आई सामने…

बुलंदशहर में भीड़ ने Air Force अधिकारी को क्यों पीटा? सच्चाई आई सामने…

Bulandshahr news
Spread the love

UP News: शादियों के सीजन में हर्षोल्लास के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ताजा मामला बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अमरगढ़ गांव का है, जहां सड़क पर निकल रही एक बारात के दौरान मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि एयरफोर्स जवान और उसके प्रधानाध्यापक पिता पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है।

सगाई समारोह से लौट रहे थे पिता-पुत्र

जानकारी के मुताबिक, अमरगढ़ गांव निवासी जितेंद्र सिंह एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। बीते गुरुवार को वह अपने बेटे प्रथम सिंह के साथ गांव में आयोजित एक सगाई समारोह से कार द्वारा घर लौट रहे थे। प्रथम सिंह भारतीय वायुसेना में जवान के पद पर तैनात हैं। इसी दौरान रास्ते में आकाश वर्मा की बारात गुजर रही थी। डीजे की धुन पर सड़क पर घुड़चढ़ी का कार्यक्रम चल रहा था और बाराती सड़क पर नाच रहे थे। आरोप है कि कई बाराती नशे में थे और हाथों में शराब की बोतलें लिए हुए थे।

UP News: हॉर्न बजाने पर भड़के बाराती

बताया जा रहा है कि कार चला रहे प्रथम सिंह ने आगे बढ़ने के लिए हल्का हॉर्न बजाकर साइड मांगी। इसी बात पर कुछ बाराती भड़क उठे और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पिता-पुत्र ने विरोध किया तो मामला हाथापाई में बदल गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान दोनों सड़क पर गिर पड़े और कुछ समय के लिए बेहोश हो गए। यह भी आरोप है कि हमले के दौरान उनके हाथ की घड़ी और सोने की चेन गायब हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का एक वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर अफरा-तफरी और मारपीट की झलक दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया। जितेंद्र सिंह की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। वहीं मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़े… अमरोहा में भाजपा विधायक की गाड़ी पर पथराव, जांच में जुटी योगी की पुलिस अब तोड़ेगी आरोपियों की कमर!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments