Up News: आदर्श इंटर कॉलेज मिथौली, मथुरा में 4 जनवरी 2025 को STEM (Science, Technology, Engineering & Mathematics) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 110 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की छात्रा महक कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महक कुमारी, ग्राम खेड़िया खुर्द, जिला अलीगढ़ की निवासी हैं। उनके पिता का नाम सुनील कुमार अत्री है। महक की इस उपलब्धि पर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर महक कुमारी को ₹8000 नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं मुख्य अतिथि तेजवीर सिंह उपस्थित रहे, जो वर्तमान में डीआरडीओ और भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने छात्रों को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के आयोजक सुखवीर सिंह रहे, जो वर्तमान में अमेरिका की राज्य सेवा में Medicare और Medicate के टेक्निकल हेड के पद पर कार्यरत हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह एवं निदेशक रामखिलाड़ी नौहवार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया और भविष्य में ऐसे आयोजनों को और व्यापक स्तर पर करने का संकल्प लिया गया।
ये भी पढ़ें…Yogi Baba: ‘वीबी-जी राम जी’ का विरोध करना विपक्ष की मजबूरी वरना खुल जाएगी पोल: योगी आदित्यनाथ






