Breaking News
Home » राष्ट्रीय » Yogi Baba: ‘वीबी-जी राम जी’ का विरोध करना विपक्ष की मजबूरी वरना खुल जाएगी पोल: योगी आदित्यनाथ

Yogi Baba: ‘वीबी-जी राम जी’ का विरोध करना विपक्ष की मजबूरी वरना खुल जाएगी पोल: योगी आदित्यनाथ

Yogi Baba:

Yogi Baba: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित भारत–जी राम जी कानून, 2025 को लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर कड़ा प्रहार किया है। मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इस कानून का विरोध विपक्ष की मजबूरी है, क्योंकि समर्थन करते ही उनके पुराने भ्रष्टाचार की पोल खुल जाएगी।

विपक्ष पर भ्रष्टाचार बचाने का आरोप

सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक देश के संसाधनों को लूटा, गरीबों को भूखा रखा और युवाओं को पलायन के लिए मजबूर किया, वही आज सुधारों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह विरोध विकास का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार बचाने का प्रयास है।

Yogi Baba: ग्रामीण भारत और श्रमिकों के हित में कानून

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह अधिनियम ग्रामीण भारत, किसानों और श्रमिकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब गांव विकसित होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

नए प्रावधानों से खत्म होगा भ्रष्टाचार

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि नए कानून के तहत हर छह महीने में सोशल ऑडिट, डिजिटल और समयबद्ध शिकायत निवारण प्रणाली तथा कैग मानकों के अनुरूप ऑडिट अनिवार्य किया गया है। उन्होंने दावा किया कि इससे फर्जी हाजिरी, भुगतान में देरी और भ्रष्टाचार पर पूरी तरह रोक लगेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं, वे विकास के नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के समर्थक हैं।

ये भी पढ़ें…हेलीकॉप्टर की उड़ान में देरी पर भड़के अभिषेक बनर्जी, केंद्र पर साजिश का आरोप