Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, CM Yogi ने जताया गहरा शोक

मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, CM Yogi ने जताया गहरा शोक

यूपी के मऊ में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा बशारतपुर के पास गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से भिड़ गई।

कैसे हुआ हादसा? 

घोसी के क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हमें देर रात सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर रवाना की गई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि एक वाहन डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में चला गया था और सामने से आ रहे वाहन से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना में कुल पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और राहत दल की सहायता से बचाव कार्य शुरू किया। वाहन को काटने में काफी समय लगा, क्योंकि टक्कर बहुत ही तेज थी। लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

UP News: चालक को आ गई थी झपकी

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जिले के निवासी अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में झारखंड के रांची गए थे। शादी संपन्न होने के बाद वह अपने परिवार के साथ गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। शनिवार रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच जैसे ही वाहन कुसुम्हा बशारतपुर के पास पहुंचा, चालक को झपकी आ गई। इसके चलते स्कॉर्पियो नियंत्रण से बाहर हो गई। पहले वह डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में पहुंचकर सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही दोहरीघाट पुलिस मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के बाद पूरे इलाके और मृतकों के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया है।

सीएम योगी ने जताया दुख

वहीं इस घटना को लेकर सीएम योगी ने X पर पोस्ट करते हुए दुख जताया। उन्होंने लिखा कि जनपद मऊ में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

ये भी पढ़े… ‘शांति, विश्वास, आस’ सब टूटी, अब शिखर पर बैठकर ‘संजय’ से पार्टी में महाभारत का हाल सुनेंगे केजरीवाल!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments