Home » नई दिल्ली » NEET अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर रुके PM मोदी, ट्रैफिक प्रभावित न हो इसलिए लिया फैसला

NEET अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर रुके PM मोदी, ट्रैफिक प्रभावित न हो इसलिए लिया फैसला

Pm modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को NEET परीक्षा देने जा रहे छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्होंने तुरंत अपने आवास के लिए रवाना होने के बजाय कुछ समय वहीं रुकने का निर्णय लिया।

ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए लिया फैसला

दरअसल, रविवार दोपहर 2 बजे NEET परीक्षा शुरू होनी थी। परीक्षा के चलते बड़ी संख्या में छात्र और उनके अभिभावक विभिन्न परीक्षा केंद्रों की ओर जा रहे थे। ऐसे में प्रधानमंत्री के काफिले की आवाजाही से कुछ प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना थी। सूत्रों के मुताबिक, इसी स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट से निकलने में देरी की, ताकि परीक्षा देने जा रहे छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा या देरी का सामना न करना पड़े। बताया जा रहा है कि परीक्षा शुरू होने के बाद ही उनका काफिला एयरपोर्ट से रवाना हुआ।

Pm modi: छात्रों की सुविधा को दी प्राथमिकता

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह फैसला यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और छात्रों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया था। हर साल NEET जैसी बड़ी परीक्षाओं के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती होता है।

पहले भी छात्रों से जुड़े मुद्दों पर दिखा चुके हैं संवेदनशीलता

Pm modi: गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी समय-समय पर छात्रों से जुड़े मुद्दों पर अपनी चिंता और प्रतिबद्धता व्यक्त करते रहे हैं। “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम के माध्यम से भी वह छात्रों के साथ संवाद कर परीक्षा के तनाव को कम करने का प्रयास करते रहे हैं। प्रधानमंत्री के इस फैसले की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा देखने को मिल रही है।

 

 

ये भी पढ़ें: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट फाइनल, नए पोस्टर ने बढ़ाया क्रेज