Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » सूचना छिपाने के आरोप में नपे दो SHO और LIU कॉन्स्टेबल, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने किया निलंबित

सूचना छिपाने के आरोप में नपे दो SHO और LIU कॉन्स्टेबल, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने किया निलंबित

नोएडा में सूचना छिपाने पर CP का एक्शन
Spread the love

UP News: नोएडा कमिश्नरेट पुलिस व्यवस्था में लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने बड़ा कदम उठाया है। समय पर सूचना उच्च अधिकारियों तक न पहुंचाने के मामले में फेज-2 थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह और एलआईयू आरक्षी प्रतीक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी समय पर नहीं पहुंचाई गई

यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई, जिसमें सेक्टर-108 स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस आयुक्त ने साफ संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की सूचना को छिपाना या देर से साझा करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि हर छोटी-बड़ी सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जाए और उस पर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जांच में सामने आया कि फेज-2 क्षेत्र में हुए धरना-प्रदर्शन और उससे जुड़ी गतिविधियों की जानकारी समय पर उच्चाधिकारियों तक नहीं पहुंचाई गई। इसके अलावा, संभावित विरोध के संकेत मिलने के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा पर्याप्त सतर्कता नहीं बरती गई, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया। इसी आधार पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए निलंबन का आदेश जारी किया गया।

UP News: ढिलाई स्वीकार नहीं

क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस आयुक्त ने अन्य थाना प्रभारियों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की और कई अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और भविष्य में लापरवाही पर और कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर भी चिंता जताई गई। खासकर कारों के शीशे तोड़कर चोरी और ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त ने तीनों जोन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे अपराधों में शामिल गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़े… TMC vs BJP: पश्चिम बंगाल में वादों की जंग में कौन मार रहा बाजी? एक तरफ ‘10 सूत्री प्लान’ तो दूसरी तरफ शाह का ‘संकल्प पत्र’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments