Home » उत्तर प्रदेश » मुरादाबाद में युवक की भीड़ द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपी हिरासत में लिया

मुरादाबाद में युवक की भीड़ द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपी हिरासत में लिया

Moradabad News
Spread the love

UP News: मुरादाबाद के भोजपुर क्षेत्र के सिरसवा गौड़ इलाके में एक युवक की भीड़ द्वारा बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना 24 फरवरी की बताई जा रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग सड़क पर घर के सामने से गुजर रहे युवक को रोकते हैं और उसके साथ जमकर मारपीट करते हैं।

अब पढ़े मामला…

जानकारी के अनुसार, घायल युवक उस समय अपने गांव जा रहा था, तभी चार युवकों ने उसे रोककर पहले गालियों का शिकार बनाया और फिर उसके साथ हिंसक रूप से मारपीट की। इस दौरान आसपास मौजूद कुछ अन्य लोग भी भीड़ में शामिल हो गए और युवक पर हमला करना शुरू कर दिया। घटना के दौरान युवक के भाई के पहुंचने पर आरोपियों ने युवक को छोड़कर भागने की कोशिश की। घायल युवक को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

UP News: आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घायल युवक के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ मामूली कहासूनी को लेकर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के फुटेज के आधार पर पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बाकी आरोपियों की खोज जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों को जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। घटना के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी तरह के विवाद या हिंसा में सीधे शामिल न हों और अधिकारियों से मदद लें।

Report By: BP Upadhyay

ये भी पढ़े… भारत-जापान ग्रीन एनर्जी गठजोड़: योगी सरकार ने यामानाशी के साथ किया बड़ा समझौता

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments