UP Police: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 2 आईएएस और 8 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। आईएएस अधिकारियों में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव रमेश कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में भेज दिया गया है, जबकि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में तैनात शीलधर सिंह यादव अब अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
PCS अधिकारियों में व्यापक तबादले
हरी प्रताप सिंह, एसडीएम इटावा, को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण भेजा गया है। प्रतीक्षारत अरविंद कुमार मिश्रा को नोएडा का एसडीएम बनाया गया है। नवनियुक्त विशाल सारस्वत को अंबेडकरनगर में ट्रेनी एसडीएम के रूप में तैनाती मिली है। स्वाति शुक्ला को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में उपनिदेशक नियुक्त किया गया है। प्रतीत त्रिपाठी को रामपुर में एसडीएम की जिम्मेदारी मिली है। संतोष कुमार ओझा को मिर्जापुर के एसडीएम पद पर भेजा गया है। विवेक राजपूत को रायबरेली का एसडीएम बनाया गया है। बदायूं में तैनात प्रियंका का स्थानांतरण कर उन्हें नोएडा में एसडीएम (न्यायिक) नियुक्त किया गया है।
UP Police: एक दिन पहले 23 IPS अधिकारियों को मिली थी पहली पोस्टिंग
इस फेरबदल से एक दिन पहले प्रदेश सरकार ने 2023 और 2024 बैच के 23 आईपीएस अधिकारियों को पहली जिलास्तरीय पोस्टिंग दी थी। इनमें—
- अभय राजेंद्र दागा – आगरा कमिश्नरेट
- दिनेश गोदरा – गोरखपुर
- अंजना दहिया – बरेली
- ईश्वर लाल गुर्जर – प्रयागराज कमिश्नरेट
- अंकित बंसल – बिजनौर
- मोहम्मद आफताब आलम – प्रतापगढ़
- बजरंग प्रसाद – मेरठ
- मानसी – वाराणसी कमिश्नरेट
- दीक्षा भोरिया – गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट
- सृष्टि जैन – जौनपुर
- सुमेध मिलिंद जाधव – कानपुर नगर कमिश्नरेट
- प्रेम सुख दरिया – आजमगढ़
- जयविंद कुमार गुप्ता – मथुरा
- कनिष्क आर जमकर – मिर्जापुर
- एस. दीप्ति चह्वाण – गाज़ियाबाद कमिश्नरेट
- प्रदीप कुमार – गोंडा
- सम्यक चौधरी – अलीगढ़
- संचित शर्मा – उन्नाव
- सारिका चौधरी – लखनऊ कमिश्नरेट
- श्लोक गौतम – बांदा
- सिमरन सिंह – सहारनपुर
- शुभम जैन – अयोध्या
- विनय कुमार यादव – झांसी






