Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ समेत कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि

लखनऊ समेत कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बुधवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। उन्नाव, सीतापुर, बहराइच और लखनऊ समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी ओले गिरे, जिससे मौसम सुहाना हो गया।

उन्नाव में ओलों से सफेद हुई सड़कें

उन्नाव में हुई भारी ओलावृष्टि का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़कें पूरी तरह सफेद नजर आ रही हैं। लगातार ओले गिरने से सड़कें बर्फ की चादर जैसी दिखने लगीं। वहीं सीतापुर में तेज हवाओं और ओलों की वजह से कई दुकानों को नुकसान पहुंचा। एक मॉल के शीशे टूट गए, जबकि कई जगह पेड़ गिरने की भी सूचना सामने आई है।

UP Weather Update: आंधी के बाद झमाझम बारिश से बदला मौसम

धूल भरी आंधी के बाद कई जिलों में तेज बारिश हुई। बारिश और ठंडी हवाओं ने दिनभर की उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद बाजारों और सड़कों पर लोग मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए।

UP Weather Update: किसानों के लिए राहत बनी बारिश

लगातार पड़ रही गर्मी के बीच हुई इस बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों तक कई जिलों में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

38 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के 38 जिलों में बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे मौसम पूरे दिन अस्थिर बना रह सकता है।

मंगलवार को भी बदला था यूपी का मौसम

UP Weather Update: इससे पहले मंगलवार सुबह भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम अचानक बदल गया था। बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, अमरोहा, संभल और बिजनौर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई थी। बारिश से पहले आसमान में घने बादल छा गए थे और कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया था।

 

ये भी पढ़ें: कांग्रेस आलाकमान के गले की हड्डी बना केरल, वेणुगोपाल को लेकर राहुल-प्रियंका निशाने पर, पार्टी में विद्रोही तेवर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments