Breaking News
Home » राष्ट्रीय » दुनिया के मैप में रहना है या इतिहास बनना है?’ सेना प्रमुख की पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी ! जानिए विस्तार से…

दुनिया के मैप में रहना है या इतिहास बनना है?’ सेना प्रमुख की पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी ! जानिए विस्तार से…

Upendra Dwivedi On Terrorism: भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को संरक्षण देना और भारत विरोधी गतिविधियां जारी रखता है, तो उसे यह तय करना होगा कि वह दुनिया के भूगोल का हिस्सा बना रहना चाहता है या सिर्फ इतिहास का हिस्सा बनकर रह जाएगा।

 हर आवश्यक कदम उठाने को तैयार सेना 

यह कार्यक्रम ‘यूनिफॉर्म अनवील्ड’ संस्था की ओर से आयोजित सिविल-मिलिट्री संवाद था। कार्यक्रम के दौरान जनरल द्विवेदी से पूछा गया कि यदि भविष्य में ऑपरेशन सिंदूर जैसी परिस्थितियां फिर बनती हैं तो भारतीय सेना की प्रतिक्रिया क्या होगी। इस पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने को तैयार है।

Upendra Dwivedi On Terrorism: आतंकवाद पर सेना का सख्त संदेश

सेना प्रमुख ने संकेत दिए कि भारत अब आतंकवाद के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की नरमी बरतने के मूड में नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सेना हर चुनौती का जवाब देने में सक्षम है।

उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाई है। इस सैन्य अभियान के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की थी।

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना की बड़ी रणनीतिक कार्रवाई माना गया था। इस अभियान में कई आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया और भारत ने स्पष्ट संदेश दिया था कि सीमा पार आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विश्लेषकों का मानना है कि सेना प्रमुख का यह बयान भारत की नई सुरक्षा नीति और आतंकवाद के खिलाफ आक्रामक रुख को दर्शाता है। बयान को पाकिस्तान के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व, खासकर आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ के लिए सीधा संदेश माना जा रहा है।

ये भी पढ़े… भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले को लेकर माकपा ने उठाए सवाल, कहा कि सरकार इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाए

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments