US-Iran Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई हालिया कूटनीतिक वार्ता के बाद पाकिस्तान एक अलग ही विवाद में घिर गया है। खबरें सामने आईं कि वार्ता के लिए बुक किए गए मशहूर सेरेना होटल का बिल पाकिस्तानी सरकार नहीं चुका पाई, जिसके बाद होटल प्रबंधन को खुद भुगतान करना पड़ा।
पत्रकार के दावे से बढ़ा मामला
यह मामला उस समय सुर्खियों में आया जब 10 से 12 अप्रैल के बीच हुई इस अहम बैठक को पाकिस्तान अपनी कूटनीतिक सफलता बता रहा था। इसी दौरान पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर के कार्यक्रम में इस दावे का जिक्र हुआ, जिसके बाद विवाद और गहरा गया। दरअसल पाकिस्तान की शहबाज शरीफ की सरकार ने शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद के मशहूर सेरेना होटल (Serena Hotel) को बुक किया था, खबर है कि सरकार ने इस होटका बिल नहीं चुकाया,
US-Iran Talks: सच्चाई पर अब भी संशय
हालांकि, इस दावे की सच्चाई को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। कई अन्य स्रोतों ने इन खबरों को गलत बताया है। वहीं होटल प्रबंधन का कहना है कि प्रतिनिधिमंडलों को “शांति प्रयासों” के तहत ठहरने की सुविधा निःशुल्क दी गई थी।
आगा खान नेटवर्क का नाम आया सामने
बताया जा रहा है कि होटल का संचालन आगा खान विकास नेटवर्क से जुड़ा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि नेटवर्क को हस्तक्षेप कर खर्च उठाना पड़ा, जबकि अन्य ने इससे इनकार किया है, जिससे भ्रम और बढ़ गया है।
US-Iran Talks: आर्थिक स्थिति पर उठे सवाल
इस पूरे विवाद ने शहबाज शरीफ सरकार को असहज स्थिति में ला दिया है। पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक दबाव में है और Iइंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की निगरानी में चल रहा है, ऐसे में इस तरह की खबरें उसकी वैश्विक छवि पर असर डाल सकती हैं।
फिलहाल, यह मामला पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसने पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय साख और आर्थिक स्थिति को लेकर नई बहस जरूर छेड़ दी है।








