Us news: अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा अलर्ट तब सामने आया जब मैक्सिकन ड्रग कार्टेल से जुड़े ड्रोन अमेरिकी एयरस्पेस में घुस आए। इस घटना के बाद टेक्सास के एल पासो शहर के ऊपर एयरस्पेस को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि यह मामला नेशनल सिक्योरिटी से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि डिफेंस डिपार्टमेंट ने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए ड्रोन को निष्क्रिय (डिसेबल) करने की कार्रवाई की।
कितने ड्रोन थे शामिल?
अधिकारियों के मुताबिक, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और डिफेंस डिपार्टमेंट ने मिलकर हालात का आकलन किया। शुरुआती जांच में यह साफ किया गया कि किसी भी कमर्शियल या यात्री विमान को तत्काल कोई खतरा नहीं था। हालांकि, यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई कि कुल कितने ड्रोन एयरस्पेस में दाखिल हुए थे और उन्हें रोकने के लिए कौन-सी तकनीकी कार्रवाई की गई।
Us news: बॉर्डर सिक्योरिटी पर बड़ा सवाल
यह घटना एल पासो इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास हुई। FAA ने पहले एहतियातन 10 दिनों के लिए उड़ानों पर रोक लगाने का ऐलान किया था, लेकिन हालात सामान्य होने पर इसे जल्दी हटा लिया गया और फ्लाइट ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिए गए। यह मामला अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर पर ड्रग कार्टेल्स द्वारा बढ़ते ड्रोन इस्तेमाल की गंभीरता को उजागर करता है। माना जा रहा है कि कार्टेल अब ड्रग्स की तस्करी, माइग्रेंट मूवमेंट कंट्रोल करने और विरोधी गैंग्स या अधिकारियों की निगरानी के लिए हाई-टेक ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।
Us news: एल पासो क्यों है अहम?
एल पासो टेक्सास का बॉर्डर शहर है, जिसकी आबादी करीब 7 लाख है। यह शहर मैक्सिको के स्यूदाद जुआरेज से सटा हुआ है और दोनों शहरों के बीच बड़ा कारोबारी और आवागमन नेटवर्क है। मैक्सिकन कार्टेल्स ने 2010 से ही रिमोट-कंट्रोल्ड एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल शुरू कर दिया था। तब मैक्सिको सरकार ने इस खतरे को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलर्ट भी जारी किया था। उसके बाद से ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल लगातार बढ़ता गया है।
फ्लाइट्स को करना पड़ा डायवर्ट
Us news: एल पासो के मेयर रेनार्ड जॉनसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एयरस्पेस बंद होने के कारण मेडिकल इमरजेंसी फ्लाइट्स तक को लास क्रूसेस की ओर डायवर्ट करना पड़ा। लास क्रूसेस, एल पासो से लगभग 45 मील (करीब 72 किलोमीटर) दूर है। मेयर के मुताबिक, 9/11 हमले के बाद पहली बार ऐसी स्थिति बनी जब स्थानीय एयरस्पेस को इस तरह बंद करना पड़ा।
ये भी पढ़े: महोबा में 10 दिन में मिले नर-मादा अजगर का जोड़ा, गांव में मचा हड़कंप







