ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » ट्रंप के रिजॉर्ट पर हमला नाकाम, सीक्रेट सर्विस ने हथियारबंद युवक को ढेर किया

ट्रंप के रिजॉर्ट पर हमला नाकाम, सीक्रेट सर्विस ने हथियारबंद युवक को ढेर किया

US on high alert: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित निजी रिजॉर्ट मार-ए-लागो में रविवार तड़के एक हथियारबंद युवक के घुसने की कोशिश को यूएस सीक्रेट सर्विस ने नाकाम कर दिया। सुरक्षा एजेंटों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घुसपैठिए को गोली मार दी।

सुरक्षित क्षेत्र में हथियार के साथ दाखिल हुआ युवक

सीक्रेट सर्विस के अनुसार, यह युवक रिजॉर्ट के सुरक्षित क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर गया था। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह करीब 1:30 बजे की है। उस समय राष्ट्रपति ट्रंप फ्लोरिडा में मौजूद नहीं थे और वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में थे।

US on high alert: शॉटगन और फ्यूल कैन के साथ पहुंचा था

सोशल मीडिया पर जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि मारा गया व्यक्ति 20 वर्ष या उससे अधिक उम्र का था। वह वेस्ट पाम बीच स्थित प्रॉपर्टी के नॉर्थ गेट की ओर एक शॉटगन और एक फ्यूल कैन लेकर बढ़ रहा था। खतरे को देखते हुए सीक्रेट सर्विस एजेंटों और पाम बीच काउंटी शेरिफ के डिप्टी ने उसे मौके पर ही गोली मार दी।

पहले भी हो चुकी है ऐसी कोशिश

यह पहली बार नहीं है जब फ्लोरिडा में ट्रंप की सुरक्षा को चुनौती देने की कोशिश हुई हो। सितंबर 2024 में भी एक संदिग्ध ने उस समय हमला करने की कोशिश की थी, जब ट्रंप गोल्फ खेल रहे थे। उस मामले में एक व्यक्ति झाड़ियों के पीछे रायफल के साथ देखा गया था, जो बाद में फरार हो गया था। घटनास्थल से हथियार और अन्य उपकरण बरामद किए गए थे।

US on high alert: एफबीआई समेत कई एजेंसियां जांच में

इस ताजा घटना की जांच एफबीआई, सीक्रेट सर्विस और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से कर रही हैं। एजेंसी की नीति के अनुसार, गोलीबारी में शामिल सीक्रेट सर्विस एजेंटों को जांच पूरी होने तक प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया है।

 मोटिव और पहचान अब भी स्पष्ट नहीं

घुसपैठिए की पहचान, पृष्ठभूमि और मकसद को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। जांच एजेंसियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद मार-ए-लागो और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

ये भी पढ़े… 16 साल से कम उम्र पर मोबाइल बैन: कर्नाटक का बड़ा डिजिटल फैसला, बच्चों के भविष्य की सुरक्षा की नई शुरुआत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल