Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में 23 जून को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। आज राज्य के तेल बाजार से वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कई जिलों में ईंधन की कीमतों में कमी दर्ज की गई है, जबकि अधिकांश बड़े शहरों में दाम स्थिर बने हुए हैं। ऐसे में वाहन मालिकों को टैंक फुल कराने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जान लेने चाहिए।प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इससे रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि यह कमी बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन लगातार बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन की कीमतों में नरमी आम लोगों के लिए राहत लेकर आई है।
Uttar Pradesh: नोएडा के लोगों को मिली राहत
दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में पेट्रोल की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। नए रेट के अनुसार यहां पेट्रोल 102.08 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत 95.90 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है। भले ही राहत सीमित हो, लेकिन वाहन चालकों के लिए यह सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।राजधानी लखनऊ, कानपुर, वाराणसी समेत प्रदेश के अधिकांश प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने इन शहरों में पुराने रेट ही बरकरार रखे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को फिलहाल किसी अतिरिक्त बोझ का सामना नहीं करना पड़ेगा।जहां कई जिलों में राहत देखने को मिली है, वहीं प्रयागराज के वाहन चालकों को महंगे ईंधन का झटका लगा है। यहां पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 99.13 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे बढ़कर 92.41 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। आज प्रदेश में सबसे बड़ा बदलाव प्रयागराज में ही दर्ज किया गया है।
रोज सुबह जारी होते हैं नए रेट
देश की सरकारी तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों, टैक्स और अन्य खर्चों के आधार पर हर सुबह पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी करती हैं। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है।अगर आप आज पेट्रोल या डीजल भरवाने की योजना बना रहे हैं तो अपने शहर की ताजा कीमत जरूर चेक कर लें। ईंधन की कीमतों में होने वाले छोटे-छोटे बदलाव भी आपके मासिक बजट पर असर डाल सकते हैं। इसलिए घर से निकलने से पहले नए रेट की जानकारी लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
ये भी पढ़े…..टीम इंडिया की जर्सी पहन भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, बोले- जिस सपने के लिए बल्ला उठाया था, वो आज पूरा हो गया








