Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » अमेठी में मनरेगा विवाद पर बवाल, कांग्रेस नेता शुभम हाउस अरेस्ट

अमेठी में मनरेगा विवाद पर बवाल, कांग्रेस नेता शुभम हाउस अरेस्ट

अमेठी में मनरेगा विवाद पर बवाल, कांग्रेस नेता शुभम कथित हाउस अरेस्ट

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम से पहले अमेठी में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। 17 फरवरी को लखनऊ में आयोजित होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें उनके ही घर तक सीमित कर दिया गया है।उनके अनुसार, सुबह से उनके आवास के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।