Home » उत्तराखंड » देहरादून में महंगाई का बड़ा झटका, नींबू 250 रुपये किलो पहुंचा, फल-सब्जियों से लेकर दूध-दही तक महंगा

देहरादून में महंगाई का बड़ा झटका, नींबू 250 रुपये किलो पहुंचा, फल-सब्जियों से लेकर दूध-दही तक महंगा

Uttarakhand inflation: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में महंगाई ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। बीते एक हफ्ते में फल, सब्जियां, दूध, दही और पनीर जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम तेजी से बढ़े हैं, जिससे घर का बजट बिगड़ने लगा है।

फल और सब्जियों के दाम में बड़ा उछाल

देहरादून के स्थानीय बाजारों में प्याज और टमाटर जैसी जरूरी सब्जियों के दाम 5 से 6 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। वहीं सेब और अनार जैसे फलों की कीमतों में करीब 50 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है। भिंडी, लौकी, खीरा, आम और केले जैसी अन्य चीजें भी पहले के मुकाबले महंगी बिक रही हैं।

Uttarakhand inflation: नींबू पहुंचा 250 रुपये किलो

गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला नींबू भी लोगों की पहुंच से दूर होता दिख रहा है। देहरादून के बाजारों में नींबू की कीमत करीब 250 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। स्थानीय फल विक्रेताओं का कहना है कि ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने की वजह से फलों और दूसरी चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

Uttarakhand inflation: दूध, दही और पनीर भी महंगे

महंगाई का असर डेयरी प्रोडक्ट्स पर भी साफ दिखाई दे रहा है। स्थानीय डेयरी संचालकों के मुताबिक दही की कीमत 100 रुपये से बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं पनीर अब 440 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है, जो पहले 400 रुपये किलो था। डेयरी कारोबारियों का कहना है कि बढ़ती कीमतों की वजह से ग्राहकों की खरीदारी भी कम हो गई है, जिससे उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है।

आम आदमी का बिगड़ रहा बजट

Uttarakhand inflation: लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खाने-पीने की जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से परिवारों का मासिक बजट प्रभावित हो रहा है। माना जा रहा है कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट का असर अब भारत के बाजारों में भी दिखने लगा है।

 

 

ये भी पढ़ें:  IAS माता-पिता के बच्चों को क्यों चाहिए आरक्षण? सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ने छेड़ी नई बहस

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments