Home » स्पोर्ट्स » विजय हजारे ट्रॉफी 2026: शम्स मुलानी 14 रन से शतक चूके, मुंबई 254 पर सिमटी

विजय हजारे ट्रॉफी 2026: शम्स मुलानी 14 रन से शतक चूके, मुंबई 254 पर सिमटी

शम्स मुलानी की जुझारू पारी, मुंबई 254 पर
Spread the love

Vijay Hazare Trophy 2026: विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन का एक सम्मानजनक लक्ष्य खड़ा किया। पहले विकेट के लिए मुंबई के ओपनर्स अंकरिश रघुवंशी और ईशान मूलचंदानी ने 36 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी अर्धशतकीय साझेदारी की ओर बढ़ रही थी, लेकिन विद्याचर पाटिल की गेंदबाजी ने इस साझेदारी को 36 रन पर ही रोक दिया। पाटिल ने अपनी गेंदबाजी से ईशान मूलचंदानी को पवेलियन भेजा।

शतक से चूका मुंबई का यह दिग्गज बल्लेबाज

मुंबई ने अपनी पहली पारी में 254 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। इस स्कोर तक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका मुंबई के ऑलराउंडर शम्स मुलानी ने निभाई। लगातार विकेट गिरने के कारण मुंबई की टीम नाजुक स्थिति में आ गई थी। ऐसे में बल्लेबाजी करने आए शम्स मुलानी ने पारी की जिम्मेदारी संभाली और टीम को संभालते हुए आगे बढ़ाया।

Vijay Hazare Trophy 2026: शम्स मुलानी की जुझारू पारी, मुंबई 254 पर
शम्स मुलानी की जुझारू पारी, मुंबई 254 पर

शम्स मुलानी ने 91 गेंदों का सामना करते हुए 86 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने आठ चौके लगाए। वह अपने शतक से सिर्फ 14 रन दूर रह गए। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर अभिलाष शेट्टी ने मुलानी को आउट किया।

Vijay Hazare Trophy 2026: लाड-मुलानी की साझेदारी से संभली पारी

पांचवें विकेट के लिए सिद्धेश लाड और शम्स मुलानी के बीच 76 रन की अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इस साझेदारी में दोनों बल्लेबाजों ने 36-36 रन का समान योगदान दिया इसी साझेदारी के दम पर मुंबई 254 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

Written by-Adarsh Kathane

ये भी पढ़ें…कोहली-गिल की 118 रन की शतकीय साझेदारी, 85वां शतक और 301 रन लक्ष्य पूरा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments