Voting LIVE: केरल,असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। तीनों क्षेत्रों में एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं और नतीजे 4 मई को घोषित होंगे।
कुल सीटों और उम्मीदवारों का गणित
असम: 126 सीटें, 722 उम्मीदवार , केरल: 140 सीटें, 883 उम्मीदवार और पुडुचेरी: 30 सीटें, 294 उम्मीदवार है । इस तरह कुल 1,899 उम्मीदवारों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो रही है।
Voting LIVE: मतदान केंद्रों पर दिखा उत्साह
सुबह से ही तीनों राज्यों में मतदाता मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारों में नजर आए। लोकतंत्र के इस महापर्व में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।
असम में कड़ा मुकाबला
असम में करीब 2.5 करोड़ मतदाता 31,490 मतदान केंद्रों पर वोट डाल रहे हैं। 59 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 722 प्रत्याशी मैदान में हैं। यह चुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि परिसीमन के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। यहां भारतीय जनता पार्टी सत्ता बचाने की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस वापसी की उम्मीद कर रही है।
Voting LIVE: केरल में त्रिकोणीय मुकाबला
केरल की 140 सीटों पर मुख्य मुकाबला तीन गठबंधनों के बीच है— एलडीएफ (लेफ्ट फ्रंट), यूडीएफ (कांग्रेस गठबंधन), एनडीए और लेफ्ट फ्रंट लगातार पांचवीं बार सत्ता में आने की कोशिश में है, जबकि विपक्ष उसे कड़ी चुनौती दे रहा है।
पुडुचेरी में भी दिलचस्प चुनाव
पुडुचेरी में 9.5 लाख से अधिक मतदाता 30 सीटों के लिए मतदान कर रहे हैं। यहां 24,919 फर्स्ट टाइम वोटर भी हिस्सा ले रहे हैं। इस केंद्र शासित प्रदेश में फिलहाल कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में है, जिसे भारतीय जनता पार्टी का समर्थन प्राप्त है।
Voting LIVE: लोकतंत्र का महापर्व
तीनों राज्यों में मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अब सबकी नजर 4 मई पर टिकी है, जब इन चुनावों के नतीजे सामने आएंगे।
ये भी पढ़े… असम में महिलाओं की भारी भीड़… फर्स्ट टाइम वोटर बोले—‘हमें चाहिए विकास’, अब क्या बदलेगा?








