Women’s Champions Trophy 2026: विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी के पहले संस्करण की तैयारियाँ ज़ोरों-शोरों से चल रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी के पहले संस्करण की मेजबानी भारत करेगा। वहीं, विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत (मेजबान टीम), ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका समेत कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। सभी के मन में यही सवाल आ रहा है कि भारत की कट्टर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान का नाम इस लिस्ट में क्यों नहीं है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहा है। तो चलिए जानते हैं कि पाकिस्तान क्यों इस लीग से बाहर है।
Women’s Champions Trophy 2026: भारत करेगा पहली बार विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी-
विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी के पहले संस्करण की मेजबानी करने का अवसर भारत को मिल रहा है। पहले इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने का अवसर श्रीलंका को मिल रहा था, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण आईसीसी ने श्रीलंका से मेजबानी छीनकर भारत को सौंप दी। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 27 फरवरी 2027 से होगी।
Women’s Champions Trophy 2026: पाकिस्तान क्यों नहीं खेल रहा विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी-
विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी का पहला संस्करण पाकिस्तान नहीं खेल रहा है। इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण नहीं है। दरअसल, विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी में छह टीमें ही हिस्सा लेंगी, जिसमें एक मेजबान टीम और पाँच अन्य टीमें शामिल होंगी। लेकिन पाकिस्तान छह टीमों में अपनी जगह नहीं बना पाया था। वह कट-ऑफ डेट तक टॉप-6 से बाहर था। पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश भी इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया है।
भारत में होगी पहली चैंपियंस ट्रॉफी-
CHAMPIONS TROPHY IS COMING TO INDIA…!!! 🇮🇳
– Time to create history for Captain Harmanpreet Kaur. pic.twitter.com/RrIQrpBKZC
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 3, 2026
क्या भारत जीत पाएगा लगातार दूसरी ट्रॉफी-
विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है। भारतीय दर्शक इस लीग के शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने 2025 में वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या भारतीय महिला टीम कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में अपनी दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीत पाएगी।
यह भी पढ़े- जन्माष्टमी पर गुजरात के मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाई भगवान कृष्ण की अनोखी ऑयल पेंटिंग, तस्वीर हुई वायरल








