मायावती को आकाश आनंद की जगह मिल गया नया सियासी वारिस? जानिए कौन हैं ईशान आनंद

ISHAN ANAND BSP: मायावती को मिल गया नया वारिस? कौन हैं ईशान

ISHAN ANAND BSP: बहुजन समाज पार्टी (BSP) में मायावती के बाद पार्टी की कमान किसके हाथ होगी, इसे लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया है। वहीं, लखनऊ में हुई BSP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनके छोटे … Read more

रोहित के संन्यास की खबरों पर BCCI सचिव बोले- आखिरी मैच में लगाया शतक

ROHIT SHARMA: रोहित के संन्यास की चर्चा पर BCCI सचिव का रिएक्शन

ROHIT SHARMA: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही अटकलों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फिलहाल विराम लगाने की कोशिश की है। BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कहा कि रोहित लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने शतक भी लगाया … Read more

IND W vs HK W: भारत ने हांगकांग को दिया 194 रनों का विशाल लक्ष्य

IND W vs HK W:

IND W vs HK W: भारत बनाम हांगकांग वूमेन्स एशिया कप 2026 मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने हांगकांग की महिला टीम को 194 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। बता दें कि भारत ने वूमेन्स एशिया कप की शुरुआत जीत के साथ की है। ऐसे में यह देखने वाली बात है कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रख पाएगी। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

IND W vs HK W: स्मृति मंधाना ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक-

194 के स्कोर को हासिल करने में सबसे अहम भूमिका स्मृति मंधाना ने निभाई है। उन्हीं की 124 रनों की शतकीय पारी की बदौलत भारतीय महिला टीम इस सम्मानजनक स्कोर को हासिल कर पाई। 193.75 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए स्मृति ने यह पारी खेली है। इस शतकीय पारी में उन्होंने 14 चौके और 7 करारे छक्के जड़े हैं।

IND W vs HK W: स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने बनाई अहम साझेदारी-

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारतीय पारी को मजबूत स्थिति दी। दोनों ने शुरुआती ओवर से ही साझेदारी बनाना शुरू किया। दोनों के बीच 74 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी में सबसे ज्यादा योगदान स्मृति मंधाना का रहा। उन्होंने इस साझेदारी में 44 रन जड़े, वहीं शेफाली वर्मा ने 28 रनों का योगदान दिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी और क्रांति गौड़।

हांगकांग महिला टीम: नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, मारिको हिल, ज्वायलीन कौर, मरीना लैम्पलौफ, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर), शांज़ीन शहज़ाद, कैरी चैन, रुचिथा वेंकटेश, इकरा सहार और एलिसन।

यह भी पढ़े- चुनाव से पहले क्यों बढ़ता है दलबदलुओं का महत्व? क्या नेता के साथ वोट बैंक भी बदलता है

सीएम योगी- “यूपी की बेटी डरेगी नहीं, आगे बढ़ेगी”

Developed UP:

Developed UP: जिस यूपी में कभी अपराधियों का खौफ बढ़ता जा रहा था, आज इस यूपी में अपराधियों के बीच कानून का खौफ है। जी हाँ, जिस यूपी में माफिया बेखौफ घूमने की बातें करते थे, आज वही माफिया यूपी सरकार के बुलडोजर एक्शन के खौफ में जी रहे हैं। इसके अलावा महिलाओं और बेटियों के लिए भी इस मिशन के तहत योगी सरकार महिला और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना चाहती है। हालांकि, इस अभियान की शुरुआत अक्टूबर 2020 में की गई थी, लेकिन अब विकसित यूपी की ओर बढ़ रहा है।

Developed UP: यूपी सरकार का मिशन बुलडोजर-

योगी आदित्यनाथ सरकार के सत्ता में आने के बाद साल 2017 से प्रदेश में अपराध और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दौर शुरू हुआ। इसी कार्रवाई में बुलडोजर प्रशासन की एक प्रमुख पहचान बन गया। सरकार का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने के साथ अपराध और माफिया पर प्रभावी लगाम लगाना है। समय के साथ यूपी की यह बुलडोजर कार्रवाई सरकार की सख्त कानून-व्यवस्था की नीति का प्रतीक बन गई।

Developed UP: यूपी में एयर कनेक्टिविटी को मिली रफ्तार-

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में विमानन ढाँचे और बेहतर कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है। सरकार के मुताबिक, यूपी देश का पहला ऐसा राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जहाँ 5 अंतरराष्ट्रीय और कुल 21 एयरपोर्ट्स का नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। इसका सीधा फायदा प्रदेश के लोगों के साथ-साथ पर्यटन, कारोबार और निवेश को भी मिलने की उम्मीद है।लखनऊ और वाराणसी के बाद कुशीनगर, अयोध्या और जेवर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट विकसित किए गए हैं। इनमें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर को प्रदेश के सबसे बड़े एविएशन प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है। इसके अलावा गोरखपुर, आगरा, कानपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद और श्रावस्ती जैसे शहरों में भी एयरपोर्ट सुविधाओं के विस्तार पर काम किया जा रहा है।

एयरपोर्ट के साथ सड़क कनेक्टिविटी पर जोर-

सरकार का फोकस सिर्फ नए एयरपोर्ट बनाने तक सीमित नहीं है। इन एयरपोर्ट्स को एक्सप्रेसवे, हाईवे और दूसरे परिवहन माध्यमों से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे और दूसरे प्रमुख सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को एयरपोर्ट तक पहुँचने में आसानी हो। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस सेवाओं के जरिए जेवर समेत प्रमुख एयरपोर्ट्स को आसपास के बड़े शहरों से जोड़ने की तैयारी है। नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा और मेरठ जैसे शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से यात्रियों की आवाजाही आसान होगी। सरकार का मानना है कि मजबूत एयर कनेक्टिविटी से यूपी में पर्यटन, रोजगार और औद्योगिक निवेश को भी नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़े- चुनाव से पहले क्यों बढ़ता है दलबदलुओं का महत्व? क्या नेता के साथ वोट बैंक भी बदलता है

चुनाव से पहले क्यों बढ़ता है दलबदलुओं का महत्व? क्या नेता के साथ वोट बैंक भी बदलता है

UP Politics

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलना कोई नई बात नहीं है। अलग-अलग दल सामाजिक और जातीय समीकरण साधने के लिए दूसरे दलों के प्रभावशाली नेताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करते हैं। हाल ही में सैयद आसिम वकार के AIMIM छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के … Read more

रोहित के भविष्य को लेकर अटकलें खत्म, विश्व कप 2027 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दिखेंगे हिटमैन

IND vs NZ:

Rohit Sharma 2027 World Cup: भारतीय वनडे टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 के भविष्य को लेकर सामने आई अटकलों पर विराम लग गया है। बता दें कि 3 सितंबर को मुंबई में हुई मीटिंग में रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर विचार किया गया था। मुंबई में हुई मीटिंग से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 के प्लान का हिस्सा हैं। बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग में भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल, भारतीय टी20 टीम की कप्तानी के लिए भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण मौजूद रहे। इस मीटिंग में अजीत अगरकर शामिल नहीं हो पाए थे।

Rohit Sharma 2027 World Cup: देवजीत सैकिया-सभी को पता है कि रोहित कितना शानदार खेल रहे हैं-

रिव्यू मीटिंग में बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया भी मौजूद रहे। देवजीत का कहना है कि रोहित को वर्ल्ड कप 2027 की स्क्वाड में शामिल करना बहुत जरूरी है। आगे देवजीत सैकिया कहते हैं कि 2023 में रनरअप, 2024 में टी20 विश्व कप जीत और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती। मुझे नहीं लगता कि अब और उदाहरण की जरूरत पड़ेगी। रोहित एक खिलाड़ी से बढ़कर हैं। उनका मैदान पर होना ही बहुत है। मैं चाहता हूं कि रोहित अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत विश्व कप 2027 की जीत के साथ करें। आप सभी जानते हैं कि वह कितना शानदार खेल रहे हैं।

Rohit Sharma 2027 World Cup: इंग्लैंड दौरे के दौरान आई थी अफवाह-

रोहित शर्मा के रिटायर होने की अफवाहें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान आई थीं। इस सीरीज के पहले दो मैचों में हिटमैन के बल्ले से रन नहीं निकले थे। रोहित के खराब प्रदर्शन के कारण यह अफवाह सामने आ रही थी कि वह जल्द ही संन्यास ले सकते हैं। रोहित ने इन अफवाहों को तीसरे वनडे में शतक मारकर मुंहतोड़ जवाब दिया। इस शतक से खुश होकर कई फैंस ने अजीत अगरकर को तीखे बोल सुनाए।

विंडीज सीरीज में नजर आएंगे रो-को-

भारतीय दर्शकों को बस कुछ दिन और इंतजार करना है। इस महीने के अंतिम दिनों में फिर से दर्शकों को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली का जलवा देखने को मिलेगा। भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होनी है।

यह भी पढ़े- दिल्ली में 11 सितंबर को अवकाश, सुरक्षा-ट्रैफिक व्यवस्था हुई सख्त

दिल्ली में 11 सितंबर को अवकाश, सुरक्षा-ट्रैफिक व्यवस्था हुई सख्त

BRICS Summit

BRICS Summit: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 11 सितंबर, शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त … Read more

नेपाल में बाढ़ की तबाही के एक हफ्ते बाद भी खौफनाक मंजर

Nepal Flood

Nepal Flood: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के करीब एक सप्ताह बाद भी कई इलाकों में हालात बेहद भयावह बने हुए हैं। प्रभावित गांवों में घर, दुकानें और रोजगार के साधन तबाह हो चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। आपदा से बचाए गए लोग फिलहाल अस्थाई शिविरों … Read more

क्या सोरायसिस सिर्फ त्वचा से जुड़ी बीमारी है? डॉक्टर से जानें पूरी सच्चाई

Psoriasis Disease:

Psoriasis Disease: सोरायसिस को आमतौर पर त्वचा से जुड़ी बीमारी माना जाता है, क्योंकि इसके ज्यादातर लक्षण त्वचा पर ही दिखाई देते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक इसे केवल त्वचा की समस्या समझना सही नहीं है। सोरायसिस एक सिस्टमिक, इम्यून-मीडिएटेड और इंफ्लेमेटरी कंडीशन है, जिसका असर शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है। इस विषय को बेहतर तरीके से समझने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।

Psoriasis Disease: क्या सोरायसिस सिर्फ त्वचा की बीमारी है-
Psoriasis Disease:
{Jagran.com}

सोरायसिस में त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली और पपड़ी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं, लेकिन इसकी जड़ शरीर के इम्यून सिस्टम से जुड़ी होती है। National Psoriasis Foundation के अनुसार, जब इम्यून सिस्टम जरूरत से ज्यादा सक्रिय हो जाता है, तो शरीर में सूजन बढ़ाने वाले सिग्नल जारी होने लगते हैं। इन सिग्नल्स के कारण स्किन सेल्स तेजी से बनने लगती हैं और त्वचा पर सोरायसिस के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। शरीर में मौजूद सूजन के कारण इसका असर त्वचा के अलावा दूसरे अंगों और स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

Psoriasis Disease: सोरायसिस शरीर के किन हिस्सों को प्रभावित कर सकता है-
 जोड़ों में दर्द और सूजन-

सोरायसिस का असर जोड़ों पर भी पड़ सकता है। Cleveland Clinic के अनुसार, लगभग तीन में से एक सोरायसिस मरीज को सोरायटिक अर्थराइटिस हो सकता है। इसमें जोड़ों में दर्द, सूजन और अकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

हार्ट हेल्थ पर पड़ सकता है असर-

सोरायसिस के मरीजों में हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम भी बढ़ सकता है। 2018 में Cureus Journal of Medical Science में प्रकाशित एक समीक्षा के अनुसार, सोरायसिस से पीड़ित लोगों में हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का खतरा अधिक पाया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, शरीर में लंबे समय तक रहने वाली सूजन और नसों में प्लाक बनने की प्रक्रिया हृदय संबंधी जोखिम को बढ़ा सकती है।

मेटाबोलिक समस्याओं का खतरा-

2025 में Frontiers in Medicine में प्रकाशित एक सिस्टमिक रिव्यू के मुताबिक, सामान्य लोगों की तुलना में सोरायसिस से पीड़ित लोगों में मेटाबोलिक सिंड्रोम का जोखिम अधिक हो सकता है। सोरायसिस की गंभीरता बढ़ने के साथ यह जोखिम भी बढ़ सकता है। इसके साथ क्रोनिक इंफ्लेमेशन, इंसुलिन रेजिस्टेंस और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं भी जुड़ी हो सकती हैं।

मेंटल हेल्थ पर भी असर-

सोरायसिस का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। National Psoriasis Foundation के अनुसार, सोरायसिस से पीड़ित लोगों में तनाव और मूड से जुड़ी समस्याएं अधिक देखने को मिलती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, स्वस्थ लोगों की तुलना में सोरायसिस मरीजों में डिप्रेशन की संभावना 39 फीसदी और एंग्जाइटी की संभावना 31 फीसदी तक अधिक हो सकती है। त्वचा पर दिखाई देने वाले लक्षणों के कारण कुछ लोग सामाजिक गतिविधियों से दूरी भी बनाने लगते हैं।

डॉक्टर की सलाह-

डॉ. करुणा मल्होत्रा के मुताबिक, सोरायसिस को हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह एक क्रोनिक कंडीशन है, जिसका असर शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर पड़ सकता है। इसके साथ मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। इसलिए अगर त्वचा पर सोरायसिस जैसे शुरुआती लक्षण दिखाई दें या पहले से सोरायसिस है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर उचित जांच और इलाज करवाना जरूरी है। समय पर उपचार और नियमित मेडिकल फॉलोअप से बीमारी को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है।

यह भी पढ़े- Politics: राम मंदिर ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति, कांग्रेस के सवालों में कितना दम है?

Politics: राम मंदिर ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति, कांग्रेस के सवालों में कितना दम है?

Politics: राम मंदिर ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति, कांग्रेस के सवालों में कितना दम है?

Politics: राजनीति में विषयों को लेकर सवाल उठाना किसी भी पार्टी या दल का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन दूसरे पर हमला करते वक्त यह भी ध्यान रखना होता है कि जो तीर हम छोड़ रहे हैं, कहीं वे निशाने पर लगने के बजाय उल्टे हमारी ही ओर लौटकर तो नहीं आ जाएंगे? रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट … Read more