Yoga Nidra Benefits: आजकल ज्यादातर लोग सुबह से रात तक काम में उलझे रहते हैं। काम का तनाव, घर की जिम्मेदारियां और मोबाइल पर अधिक समय बिताने से दिमाग थक जाता है। इसका सीधा असर नींद पर पड़ता है, जिसके कारण रात में गहरी नींद नहीं आती। इसका एक असरदार और आसान उपाय है योग निद्रा। यह नींद जैसा आराम देती है, लेकिन वास्तव में यह नींद नहीं होती। इसमें हमारा शरीर स्थिर और मन शांत रहता है। यह एक बेहद आसान अभ्यास है जिसे कोई भी आसानी से कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले जमीन पर लेटना होता है, आंखें बंद करनी होती हैं और सांसों पर ध्यान देना होता है।

Yoga Nidra Benefits: योग निद्रा करने के फायदे
-
इससे हमारे शरीर और मन का तनाव कम होता है और मन शांत रहता है।
-
नींद अच्छी आती है और सुबह शरीर हल्का महसूस होता है।
-
डिप्रेशन, चिंता और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
-
इसे करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती।

योग निद्रा करने का सबसे आसान तरीका यह है कि एक साफ जगह पर योगा मैट बिछाएं और शवासन की स्थिति में लेट जाएँ। आंखें बंद करें, धीरे-धीरे सांस लें और शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ दें। 20-30 मिनट तक ऐसे ही आराम करें। कुछ लोग सर के नीचे छोटा तकिया और घुटनों के नीचे कंबल रखकर और अधिक आराम महसूस करते हैं।

आयुष मंत्रालय का कहना
योग निद्रा शरीर, मन और भावनाओं को आराम देती है। हालांकि, जिन लोगों को उठने-बैठने में दिक्कत होती है, उन्हें योग निद्रा करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
Written By- Palak Kumari







