Home » स्वास्थ्य » Antibiotic Foods: रसोईघर के 5 शक्तिशाली प्राकृतिक उपचार

Antibiotic Foods: रसोईघर के 5 शक्तिशाली प्राकृतिक उपचार

रसोई के प्राकृतिक Antibiotic Foods की छवि

Antibiotic Foods for Immunity: किचन सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है, हमें स्वादिष्ट खाना देने के साथ ही स्वस्थ्य आहार भी देता हैं। इसे में घर का मिनी अस्पताल कहें तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। हमारे घर की रसोई में कई चीजें ऐसी मौजूद होती है जिसमें भरपूर मात्रा में एंटीबायोटिक गुण रहते हैं, जिससे बैक्टीरिया और इन्फेक्शन से बचा जा सकता है और इम्युनिटी बूस्ट करने में भी कारगर होता है। आज हम 5 ऐसे एंटीबायोटिक फूड के बारे में जानेंगे जिनकी मदद से हम हमारे हेल्थ को बेहतर कर सकते हैं।

क्यों खास होते हैं रसोई के ये नेचुरल Antibiotic Foods?

आज जिन 5 चीज़ों की हम बात करने वाले हैं, यदि आप इन्हें रोजाना अपने भोजन में इस्तेमाल करें तो छोटी-मोटी बीमारियों को घर पर ही आसानी से ठीक कर सकते हैं। ये ऐसी चीज़ें हैं जो हर घर में मौजूद होती ही हैं, बस हमें इनके फायदों के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं होती। लेकिन ये हमारी दादी–नानी के घरेलू एवं कारगर उपाय हैं, जिन्हें वे अक्सर घर के काढ़े में उपयोग करती हैं।

1. लहसुन (Garlic):

लहसुन बैक्टीरिया अथवा वायरस को खत्म करने में मदद कर सकता है। दरअसल, इसमें अलिसिन मौजूद होता है, जो हमारे लिए फायदेमंद है। अगर आप सर्दी, खांसी और पेट से संबंधित परेशानी का सामना कर रहे है तो कच्चा लहसुन खाना आपके लिए फायदेमंद है।

रसोई के प्राकृतिक Antibiotic Foods की छवि
रसोई के प्राकृतिक Antibiotic Foods की छवि | Source: Social Media

2. अदरक (Ginger):

सब्जी और चाय में डालने वाला अदरक हमारे लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें जिंजरॉल पाया जाता है, जो शरीर में हो रही सूजन को कम करने में मदद करता है। यदि आपके गले में दर्द हो या सर्दी-जुकाम अदरक आपको इसमें राहत पहुंचा सकता है।

रसोई के प्राकृतिक Antibiotic Foods की छवि | Source: Social Media
रसोई के प्राकृतिक Antibiotic Foods की छवि | Source: Social Media

3. हल्दी (Turmeric):

हल्दी त्वचा पर लगाने के जितने फायदे है, इसे खाने के फायदे भी उतने ही अधिक है। इसीलिए एक नेचुरल एंटीबायोटिक भी कहां जाता है। यह इम्युनिटी बढ़ाने के साथ शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है। हल्दी को चोट अथवा घाव पर भी लगाया जाता है। इससे इन्फेक्शन नहीं होता और त्वचा पर लगी चोट जल्दी ठीक हो पाती है।

रसोई के प्राकृतिक Antibiotic Foods की छवि | Source: Social Media
रसोई के प्राकृतिक Antibiotic Foods की छवि | Source: Social Media

4. शहद (Honey):

हानिकारक बैक्टीरिया को मारने के लिए शहद कारगर माना जाता हैं। इसमें मौजूद एंजाइम की मदद से इंफेक्शन, खांसी, घाव और जलन में जल्दी असर दिखाता है। शहद स्किन प्रोडक्ट्स के साथ कई दवाइयों में भी देखने को मिलता है।

रसोई के प्राकृतिक Antibiotic Foods की छवि | Source: Social Media
रसोई के प्राकृतिक Antibiotic Foods की छवि | Source: Social Media

5. तुलसी (Holy Basil):

भारत के हर घर में तुलसी का पौधा जरूर देखने को मिलता है। तुलसी का धार्मिक महत्व जितना है उतना ही शक्तिशाली इसका स्वास्थ्य पर प्रभाव भी है। एंटीवायरल और एंटीबायोटिक जैसे गुण तुलसी के पत्तों में मौजूद होते हैं। बुखार, सर्दी-खासी, इन्फेक्शन जैसे चीजों में तुलसी फाड़ेमंद होती हैं।

रसोई के प्राकृतिक Antibiotic Foods की छवि | Source: Social Media
रसोई के प्राकृतिक Antibiotic Foods की छवि | Source: Social Media

यह भी पढ़ें: Diabetes Control: डायबिटीज कंट्रोल का आसान घरेलू नुस्खा! ब्लड शुगर रहेगा 100 के अंदर